बिजनेस

Bank Holidays in May 2026: मई में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, कब कहां रहेगी छुट्टी

मई 2026 का महीना बैंक ग्राहकों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार, इस महीने में रविवार और शनिवार की छुट्टियों को मिलाकर कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Image

Bank Holidays (Photo: iStock)

Bank Holidays in May 2026: अप्रैल का आखिरी हफ्ता चल रहा है इसी के साथ एक नए महीने की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप भी अगले महीने बैंक (Bank) से जुड़े किसी काम को निपटाने की योजना बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित होने वाली है। अगले महीने मई में बैंक राष्ट्रीय अवकाश, क्षेत्रीय त्योहार और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों की वजह से 12 दिन बंद (Bank Holidays) रहने वाले हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले केंद्रीय बैंक आरबीआई की ओर से जारी की गई बैंक हॉलिडे लिस्ट को चेक कर सकते हैं-

1-10 मई के दौरान कब कहां बंद रहेंगे बैंक

1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) के अवसर पर देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर जैसे शहरों में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। 3 और 10 मई को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे। 9 मई 2026 को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर गंगटोक और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।

11-20 मई के दौरान कब कहां बंद रहेंगे बैंक

16 मई 2026 को सिक्किम राज्य स्थापना दिवस (State Day) के अवसर पर गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। 17 मई को रविवार की वजह से देश भर में सभी शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

21-31 मई के दौरान कब कहां बंद रहेंगे बैंक

मई के अंतिम सप्ताह में भी कुछ महत्वपूर्ण छुट्टियां पड़ रही हैं। 23 मई को महीने के चौथे शनिवार की वजह से बैंक हॉलिडे रहेगा। 26 मई को काजी नजरुल इस्लाम जयंती के अवसर पर अहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, कोहिमा और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 27 मई को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के चलते देश के कई शहरों जैसे नई दिल्ली, भोपाल, हैदराबाद, चेन्नई, पटना और रांची सहित कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा, 28 मई को भी बकरीद का दूसरा दिन होने के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक अवकाश रहेगा। 24 और 31 मई को रविवार की वजह से देश भर के अलग-अलग शहरों में बैंक हॉलिडे रहेगा।

तारीखहॉलिडेशहर
1 मई 2026महाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मजदूर दिवसबेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर
9 मई 2026रवींद्रनाथ टैगोर जयंतीगंगटोक, कोलकाता
16 मई 2026सिक्किम राज्य स्थापना दिवसगंगटोक
26 मई 2026काजी नजरुल इस्लाम जयंतीअहमदाबाद, चंडीगढ़, जयपुर, कोहिमा, कोलकाता
27 मई 2026ईद-उल-अजहा / बकरीदअगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची
28 मई 2026बकरीद (दूसरा दिन)जम्मू, श्रीनगर

हालांकि, बैंक हॉलिडे के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी, ग्राहकों को इन सेवाओं में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article