बिजनेस

5,00,000 की FD करवाने पर Canara Bank 2 साल बाद कितने रुपये देगा, समझें पूरा कैलकुलेशन

Canara Bank FD Returns: अगर आप भी निश्चित रिटर्न चाहते हैं तो आपके लिए एफडी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Image

Canara Bank FD (Photo: iStock)

Canara Bank FD Returns: आज के समय में सुरक्षित और निश्चित रिटर्न के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। खासतौर पर वे लोग जो बिना जोखिम के अपनी बचत को बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए FD एक बेहतर विकल्प है। अगर आप भी सुरक्षित निवेश का विकल्प खोज रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। Canara Bank अपने ग्राहकों को एफडी पर अच्छा रिटर्न ऑफर कर रहा है। आप Canara Bank की 2 साल की FD स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

2 साल बाद कितने रुपये मिलेंगे

Canara Bank FD

Canara Bank FD (Photo: iStock)

Canara Bank 2 साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत की दर से ब्याज दे रहा है, जबकि सीनियर सिटिजन्स के लिए यही ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है। यानी बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ देता है, जिससे उन्हें अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न मिल सके।

सामान्य नागरिक

अगर कोई निवेशक 5,00,000 रुपये की FD 2 साल के लिए करवाता है, तो उसे मैच्योरिटी पर अच्छा खासा फायदा मिलता है। सामान्य नागरिकों के लिए 6.25 प्रतिशत ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर कुल 5,66,027 रुपये मिलेंगे।

सीनियर सिटिजन

वहीं सीनियर सिटिजन को 6.75 प्रतिशत ब्याज दर के अनुसार लगभग 5,71,624 रुपये मिलेंगे। यानी वरिष्ठ नागरिकों को करीब 5,500 रुपये का अतिरिक्त फायदा होता है। इसलिए आप चाहें तो अपने घर के किसी बुजुर्ग के नाम पर एफडी खुलवा सकते हैं।

FD में क्यों करें निवेश

FD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें रिटर्न पहले से तय होता है, जिससे निवेशक को भविष्य की योजना बनाने में आसानी होती है। इसके अलावा यह एक लो-रिस्क निवेश है, जहां बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता। यही वजह है कि FD को सुरक्षित निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है।

हालांकि, निवेश करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप FD को तय समय से पहले तोड़ते हैं, तो बैंक पेनल्टी लगा सकता है, जिससे आपका रिटर्न कम हो सकता है। साथ ही, FD से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स भी लगता है, जो आपकी कुल कमाई को प्रभावित कर सकता है।

Canara Bank की 2 साल की FD स्कीम उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो सुरक्षित और स्थिर रिटर्न चाहते हैं। खासकर सीनियर सिटिजन्स के लिए यह स्कीम ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि उन्हें ज्यादा ब्याज दर का लाभ मिलता है। अगर आप बिना जोखिम के अपनी बचत को बढ़ाना चाहते हैं, तो यह FD आपके लिए एक समझदारी भरा निवेश हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article