बिजनेस

GTL Infrastructure Share: 38% से ज्यादा उछला जीटीएल इंफ्रा का शेयर, स्पेक्युलेटिव खरीद और टेक्निकल संकेतों से मिल रहा सहारा

GTL Infrastructure Share Price: जीटीएल इंफ्रा के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इसके शेयर में गुरुवार को 16.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। करीब साढ़े 12 बजे जीटीएल इंफ्रा BSE पर 0.30 रु या 16.48 फीसदी की मजबूती के साथ 2.12 रु पर है। इसके साथ ही बीते 2 दिनों में मौजूदा भाव के आधार पर जीटीएल इंफ्रा का शेयर 38 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है।

Image

उछला जीटीएल इंफ्रा का शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • उछला जीटीएल इंफ्रा का शेयर
  • दो दिन में चढ़ा 38% से ज्यादा
  • स्पेक्युलेटिव खरीद से मिला सपोर्ट

GTL Infrastructure Share Price: जीटीएल इंफ्रा के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। इसके शेयर में गुरुवार को 16.5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। करीब साढ़े 12 बजे जीटीएल इंफ्रा BSE पर 0.30 रु या 16.48 फीसदी की मजबूती के साथ 2.12 रु पर है। इसके साथ ही बीते 2 दिनों में मौजूदा भाव के आधार पर जीटीएल इंफ्रा का शेयर 38 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। बता दें कि गुरुवार को NSE पर जीटीएल इंफ्रा के करीब 66 करोड़ शेयरों में ट्रेड हुआ, जो मजबूत रिटेल आकर्षण को दर्शाता है। स्मॉल-कैप इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के लिए में बेहतर होते माहौल के बीच जीटीएल इंफ्रा के शेयर में खरीदारी देखने को मिली है। स्पेक्युलेटिव खरीद और मजबूत तेजी के तकनीकी संकेतों से ग्रोथ को बढ़ावा मिल रहा है।

ये भी पढ़ें -

इन चीजों से मिला शेयर को सहारा

आज जीटीएल इन्फ्रा वॉल्यूम लीडरबोर्ड में टॉप पर पहुंच गया, जिसका कारण बाजार की मजबूत गति के बीच शॉर्ट टर्म प्रॉफिट की तलाश करने वाले ट्रेडर रहे। टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर, विशेष रूप से 5जी रोलआउट को लेकर आशा, साथ ही स्मॉल-कैप इन्फ्रास्ट्रक्चर स्टॉक में तेज रैली ने शेयर में रुचि को बढ़ाया है।

जीटीएल इंफ्रा का लॉन्ग टर्म रिटर्न

जीटीएल इंफ्रा का लॉन्ग टर्म रिटर्न मिला जुला रहा है। हालिया तेजी के उत्साह के बावजूद, जीटीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर का लॉन्ग टर्म प्रदर्शन धीमा बना हुआ है। पिछले एक साल में, शेयर लगभग 3% गिरा है, जबकि पिछले छह महीनों में 5% की गिरावट आई है।

जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर का बिजनेस

जीटीएल इंफ्रास्ट्रक्चर का मुख्यालय नवी मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है। जीटीएल इंफ्रा भारत में 22 दूरसंचार सर्किलों में लगभग 28,000 टावरों को ऑपरेट करती है, जो टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स सर्विस प्रोवाइडर्स द्वारा 2जी, 3जी और 4जी सेवाओं के प्रावधान को सुविधाजनक बनाता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article