बिजनेस

अगर न होता ये शख्स तो दुनिया को नहीं मिलता Google, काम ऐसा कि पिचाई भी बोलेंगे थैंक्यू

Andy Bechtolsheim is First Investor of Google: लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के अलावा एक और शख्स है, जिसने गूगल की शुरुआत में बहुत अहम भूमिका निभाई है। ये है एंडी बेचटोल्शेम।

Image

एंडी बेचटोल्सहेम गूगल के पहले निवेशक हैं

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एंडी बेचटोल्शेम गूगल के पहले निवेशक हैं
  • उन्होंने 1 लाख डॉलर का निवेश किया था
  • उनके निवेश से ही कंपनी ने पहला ऑफिस खोला

Andy Bechtolsheim is First Investor of Google: गूगल (Google) एक सर्च इंजन है। इसे जानकारी हासिल करने के ऑप्शन के तौर पर आम लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है। आपको कुछ भी जानना है, खरीदना है या पढ़ना है तुरंत गूगल कीजिए। इसी गूगल की 27 सितंबर को 25वीं सालगिरह रही। 1998 में शुरू हुआ गूगल 25 साल का हो गया।

गूगल के फाउंडर हैं लैरी पेज (Larry Page) और सर्गी ब्रिन (Sergey Brin)। पेज और ब्रिन के अलावा एक और शख्स है, जिसने गूगल की शुरुआत में बहुत अहम भूमिका निभाई है। ये है एंडी बेचटोल्शेम (Andy Bechtolsheim)। आगे जानिए गूगल की शुरुआत में इनकी क्या भूमिका रही।

गूगल के पहले निवेशक

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स एंडी इस समय दुनिया के सबसे अमीर लोगों में 158वें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 98208 करोड़ रु है। वे गूगल के पहले निवेशक हैं। उन्होंने अगस्त 1998 में पेज और ब्रिन को 1 लाख डॉलर का चेक दिया था। इसी से पेज और ब्रिन आगे बढ़े। इस समय गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) हैं।

खरीदा पहला ऑफिस

एंडी के निवेश के सपोर्ट लेकर गूगल की टीम हॉस्टल से अपने पहले ऑफिस में पहुंच सकी। एंडी एक जर्मन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, उद्यमी और निवेशक हैं। वे 1982 में शुरू हुई सन माइक्रोसिस्टम्स (Sun Microsystems) के को-फाउंडर हैं और इसके चीफ हार्डवेयर डिजाइनर भी रहे।

सन माइक्रोसिस्टम्स एक अमेरिकी टेक कंपनी थी जिसने कंप्यूटर, कंप्यूटर कंपोनेंट, सॉफ्टवेयर और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल की। मगर 2013 में इसे Oracle Corporation ने खरीद लिया था।

अरिस्टा नेटवर्क के फाउंडर

एंडी अरिस्टा नेटवर्क के को-फाउंडर भी हैं। अरिस्टा एक अमेरिकी कंप्यूटर नेटवर्किंग कंपनी है। एंडी ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और Carnegie Mellon University से पढ़ाई की है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article