बिजनेस

LIC दे रही बंद पड़ी स्कीमों को फिर से चालू करने का मौका, जुर्माने में पाएं 4000 रु तक की छूट

How To Revive LIC Lapsed Policy: एलआईसी की क्वालफाइड पॉलिसियों को इस कैम्पेन के तहत, पहले अनपेड प्रीमियम की तारीख के बाद 5 वर्षों के भीतर, तय मानदंडों और सीमाओं के तहत बहाल किया जा सकता है।

Image

एलआईसी की लैप्स पॉलिसी को कैसे रिएक्टिव करें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एलआईसी दे रही लैप्स पॉलिसी को फिर से चालू कराने का मौका
  • लेट फीस पर मिलेगी छूट
  • 4000 रु तक की होगी बचत

How To Revive LIC Lapsed Policy: देश की सबसे बड़ी और सरकारी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने रिस्क कवर प्रदान करना जारी रखने के लिए एक्सपायर हो चुकी पॉलिसियों के रिएक्टिवेशन के लिए एक स्पेशल कैम्पेन शुरू किया है। अपनी लैप्स हो चुकी पॉलिसी को फिर से चालू कराने के लिए लोगों के पास 31 अक्टूबर 2023 तक का समय है। खास बात यह है कि एलआईसी लेट फीस पर आकर्षक छूट के साथ बंद हो चुकी एलआईसी पॉलिसी को रिएक्टिव करने का अवसर दे रही है।

5 साल का है समय

एलआईसी की क्वालफाइड पॉलिसियों को इस कैम्पेन के तहत, पहले अनपेड प्रीमियम की तारीख के बाद 5 वर्षों के भीतर, तय मानदंडों और सीमाओं के तहत बहाल किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए, अपनी निकटतम एलआईसी शाखा/एजेंट से संपर्क करें या इस लिंक पर जाएं।

कितनी मिलेगी छूट

जितना प्रीमियम आपका रुका हुआ है, उस पर लगने वाले जुर्माने पर 30 फीसदी की छूट मिलेगी। मगर ये छूट अधिकतम 4000 रु है। यदि आपका प्रीमियम 1 लाख रु तक है तो जुर्माने पर 3000 रु, 1 से 3 लाख पर 3500 रु और 3 लाख से अधिक होने पर 4 हजार रु तक की छूट मिलेगी।

कब लैप्स होती है पॉलिसी

आम तौर पर आपको ड्यू डेट पर या ग्रेस पीरियड के भीतर तय समय पर एक निश्चित प्रीमियम का भुगतान करना होता है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी पॉलिसी लैप्स हो जाती है। एलआईसी इससे पहले भी लैप्स हो चुकी पॉलिसी को रिएक्टिव करने का ऑप्शन दे चुकी है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article