बिजनेस

Gold Price Today 11 January 2024: नहीं बढ़े सोना-चांदी के दाम, खरीदने का बेहतरीन मौका, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 11, 2024, 05:58 PM IST

Gold Price Today (सोने का आज का भाव) Gold Silver Rate On 11 January 2024: सोना और चांदी की कीमतों में आज बढ़ोतरी नहीं हुए। आप यहां कैरेट के हिसाब से अपने प्रदेश और शहरों का ताजा भाव जान सकते हैं।

Image

सोना-चांदी खरीदने का बेहतीन मौका

Photo : PTI

Gold Price Today, 18 22, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने के दाम, Gold Silver Rate On 11 January 2024: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें 63,150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं। चांदी भी 76,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर सपाट रही। इस बीच वायदा कारोबार में एमसीएक्स पर सोने का फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 164 रुपये बढ़कर 62,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा चांदी का मार्च कॉन्ट्रैक्ट 120 रुपए चढ़कर 72,089 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।विदेशी बाजारों में सोना मामूली बढ़त के साथ 2,031 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.97 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर है। नीचे जानिए शहरों में क्या सोना का ताजा भावः-

गुडरिटर्नस के मुताबिक 22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Gold Price kya Hai Aaj Ka)
शहर का नाम (City Name)22 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 24 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में) 18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
मुंबई57,60062,83047,127
दिल्ली57,75063,98047,250
कोलकाता57,60062,830 47,127
चेन्नई58,10063,38047,540
लखनऊ57,75063,98047,250
पटना57,65062,88047,170
अयोध्या57,75063,98047,250
गुरुग्राम57,75063,98047,250
गाजियाबाद57,75063,98047,250
नोएडा57,75063,98047,250
पुणे57,60062,83047,127
अहमदाबाद57,65062,88047,170
सूरत57,65062,88047,170
जयपुर57,75063,98047,250
नागपुर57,60062,83047,127
चंडीगढ़57,75063,98047,250
भूवनेश्वर57,60062,83047,127
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमत इस प्रकार है:- नीचे जानिए
पिछले कारोबारी दिन के गोल्ड भाव और आज के भाव (Gold, Silver Rate Yesterday And Today)
शुद्धता 10/01/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम) 11/01/2024 (सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम)
सोना 999 6234862262
सोना 995 6209862013
सोना 916 5711157032
सोना 750 4676146697
सोना 585 3647436423
चांदी 999 71447 रुपए प्रति किलो71532
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी के सीनियर एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही हैं, जो पिछले बंद से अपरिवर्तित है। गांधी ने कहा कि आगे चलकर, व्यापारियों का अनुमान है कि गुरुवार को जारी होने वाले अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) डेटा के नतीजे से पहले सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना है।
रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article