बिजनेस

Gold खरीदने के लिए PAN या आधार चाहिए या नहीं, फेस्टिव सीजन में खरीदारी से पहले ही जान लीजिए नियम

PAN or Aadhaar For Buying Gold: यदि आप किसी ज्वैलर से दो लाख रुपये से अधिक का सोना कैश या किसी अन्य तरीके से पेमेंट करके भी खरीदते हैं तो आपको पैन या आधार जैसा आईडी प्रूफ देना होगा। यानी आप बिना पैन या आधार के भी 2 लाख रुपये तक का सोना खरीद सकते हैं।

Image

सोना खरीदने के लिए पैन या आधार चाहिए हो सकता है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2 लाख तक का सोना खरीदने के लिए नहीं चाहिए पैन-आधार
  • उससे अधिक पर दिखाना होगा पैन या आधार
  • निवेश के लिहाज से फिजिकल सोने के बजाय गोल्ड बॉन्ड बेहतर

PAN or Aadhaar For Buying Gold: कुछ ही दिनों में त्योहारी सीजन (Festive Season) शुरू हो जाएगा। फेस्टिव सीजन में लोग सोने (Gold) की जमकर खरीदारी करते हैं। उन दिनों में गोल्ड की डिमांड काफी हाई रहती है। असल में दिवाली के बाद शादियों का सीजन आता है, इसलिए लोग फेस्टिव सीजन में ही ज्वैलरी खरीदते हैं। मगर सोने की खरीदारी से जुड़े कुछ नियम हैं, जो ज्वैलरी खरीदारों को जरूर पता होने चाहिए। ये नियम पैन (PAN) और आधार (Aadhaar) से जुड़े हैं। वहीं टैक्स के भी नियम हैं। आगे जानिए क्या हैं ये नियम।

कैश में कितना सोना खरीदा जा सकता है

आप कैश में जितना चाहे उतना सोना खरीद सकते हैं। इस पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। मगर टैक्स नियमों के अनुसार सिंगल ट्रांजैक्शन में दो लाख रुपये से कम की ही पेमेंट की जा सकती है। इससे अधिक कैश पेमेंट सिंगल ट्रांजेक्शन में करने पर पाबंदी है।

चाहिए पैन या आधार

इसके अलावा, यदि आप किसी ज्वैलर से दो लाख रुपये से अधिक का सोना कैश या किसी अन्य तरीके से पेमेंट करके भी खरीदते हैं तो आपको पैन या आधार जैसा आईडी प्रूफ देना होगा। यानी आप बिना पैन या आधार के भी 2 लाख रुपये तक का सोना खरीद सकते हैं।

कब लगता है जुर्माना

अगर कोई ज्वैलर गोल्ड ज्वैलरी के लिए दो लाख रुपये या इससे ज्यादा कैश के रूप में स्वीकार करता है तो उस पर जुर्माना लग सकता है। उसे इनकम टैक्स के कानूनों का उल्लंघन करने पर ली गई रकम के बराबर जुर्माना देना पड़ सकता है।

गोल्ड खरीदने की प्लानिंग

अगर आप अपने बच्चों की शादी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो बजाय फिजिकल गोल्ड के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) में निवेश करना बेहतर ऑप्शन होगा। इस पर आपको साल में दो बार 2.50% की दर से ब्याज भी मिलेगा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article