बिजनेस

इस युवा अरबपति का आया ज्वैलरी कंपनी पर दिल, खेलने जा रहा 100 करोड़ का दांव

Nikhil Kamath To Invest In Bluestone: ब्लूस्टोन के फाउंडर और सीईओ गौरव सिंह कुशवाह के अनुसार बेंगलुरु स्थित कंपनी 65 मिलियन डॉलर (लगभग 550 करोड़ रुपये) की फंडिंग हासिल करने के लास्ट फेज में है। ये फंडिंग कंपनी की लगभग 3,600 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर हो रही है।

Image

निखिल कामत ब्लूस्टोन में निवेश करेंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • निखिल कामत करेंगे ब्लूस्टोन में निवेश
  • 100 करोड़ रु का करेंगे निवेश
  • 3600 करोड़ है कंपनी की वैल्यू

Nikhil Kamath To Invest In Bluestone: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर और युवा अरबपति कारोबारी निखिल कामथ (Nikhil Kamath) ब्लूस्टोन (Bluestone) में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। ब्लूस्टोन एक ज्वैलरी रिटेलर कंपनी है। यह निवेश एक फंडिंग राउंड का हिस्सा है, जिसके तहत जोमैटो (Zomato) के फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव दीपिंदर गोयल और सीईओ अमित जैन और फाइनेंशियल सर्विसेज फर्म आईआईएफएल (IIFL) शामिल हैं।

3600 करोड़ है कंपनी की वैल्यू

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्लूस्टोन के फाउंडर और सीईओ गौरव सिंह कुशवाह के अनुसार बेंगलुरु स्थित कंपनी 65 मिलियन डॉलर (लगभग 550 करोड़ रुपये) की फंडिंग हासिल करने के लास्ट फेज में है। ये फंडिंग कंपनी की लगभग 3,600 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर हो रही है।

ब्लूस्टोन ने पहले हीरो ग्रुप के सुनील कांत मुंजाल के फैमिली ऑफिस से 30 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रु) जुटाए थे, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 378 मिलियन डॉलर (3141 करोड़ रु थी) था।

और कौन कर रहा है निवेश

मणिपाल ग्रुप के चेयरमैन रंजन पई और इंफो एज वेंचर्स भी फंडिंग राउंड में शामिल हैं। दोनों ने लगभग 100-100 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। कुशवाह के अनुसार मौजूदा निवेशक भी इस फंडिंग राउंड में भाग ले रहे हैं।

ब्लूस्टोन में नई फंडिंग टाटा ग्रुप की टाइटन द्वारा ब्लूस्टोन की प्रतिद्वंद्वी रिटेलर कैरेटलेन के फाउंडर मिथुन सचेती की हिस्सेदारी हासिल करने के बाद हो रही है, जिसकी वैल्यूएशन लगभग 2 बिलियन डॉलर (16621 करोड़) आंकी गई है।

ब्लूस्टोन का होगा विस्तार

कुशवाहा के अनुसार हम उस चीज का विस्तार करेंगे जो हमारे लिए बेहतर है। हमारे पास 175 स्टोर हैं और निश्चित रूप से 500-600 स्टोर खोलने की जगह है। ब्लूस्टोन को 2011 में शुरू किया गया था।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article