बिजनेस

Godrej Properties: गोदरेज प्रॉपर्टीज का कर्ज 20% बढ़कर हुआ 7432 करोड़ रु, शेयर में आई 5.6 फीसदी की गिरावट

Godrej Properties Debt: गोदरेज प्रॉपर्टीज का डेट-इक्विटी अनुपात 0.62:1 से बढ़कर 0.71:1 हो गया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि शुद्ध कर्ज संतोषजनक स्तर पर है और डेट-इक्विटी रेशियो भी कंपनी के टार्गेट के अनुरूप है।

Image

गोदरेज प्रॉपर्टीज का कर्ज बढ़ा

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • गोदरेज प्रॉपर्टीज का कर्ज बढ़ा
  • बढ़कर हुआ 7432 करोड़ रु
  • डेट-इक्विटी रेशियो भी बढ़ा

Godrej Properties Debt: रियल्टी कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज का शुद्ध कर्ज जून तिमाही के दौरान बढ़ा है। इसका शुद्ध कर्ज 20 प्रतिशत बढ़कर 7,432 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने बताया कि मुख्य रूप से जमीन की खरीद और निर्माण गतिविधियों पर अधिक कैपिटल एक्सपेंडिचर के कारण उसका कर्ज बढ़ा है। कंपनी ने एक इंवेस्टर प्रेंजेटेशन में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के अंत में उसका शुद्ध कर्ज 7,432 करोड़ रुपये रहा, जबकि 31 मार्च, 2024 को यह 6,198 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें -

डेट-इक्विटी रेशियो बढ़ा

इस अवधि में कंपनी का डेट-इक्विटी अनुपात 0.62:1 से बढ़कर 0.71:1 हो गया है। गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जेक्यूटिव चेयरपर्सन पिरोजशा गोदरेज ने कहा कि शुद्ध कर्ज संतोषजनक स्तर पर है और डेट-इक्विटी रेशियो भी कंपनी के टार्गेट के अनुरूप है।

शेयर में गिरावट

सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। BSE पर कंपनी का शेयर 3001.75 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 2800.05 रु पर खुलकर कारोबार के अंत में 170 रु या 5.66 फीसदी की गिरावट के साथ 2831.75 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैप 78,738.78 करोड़ रु है। (इनपुट - भाषा)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article