बिजनेस

Top 3 ELSS Funds: 1 साल में 61.5% तक रिटर्न देने वाले ELSS फंड्स, टैक्स की भी तगड़ी बचत

What is ELSS Fund: आईटीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड भी कम से कम 80% इक्विटी स्टॉक में निवेश करता है। आईटीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड – डायरेक्ट प्लान ने 98.29% इक्विटी में और 1.71% डेट में निवेश किया है। इसका 1 साल का वार्षिक रिटर्न 58.81% रहा है।

Image

क्या होते हैं ईएलएसएस फंड्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ELSS फंड्स का कमाल
  • एक साल में 61% तक रिटर्न
  • टैक्स की बचत भी

What is ELSS Fund: इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ELSS) या टैक्स-सेविंग म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच काफी फेमस हैं क्योंकि इनमें टैक्स सेविंग्स और हाई रिटर्न का डबल बेनेफिट मिलता है। जैसा कि इनके नाम से ही पता चलता है, ये फंड मुख्य रूप से इक्विटी में निवेश करते हैं, जो डेट और गोल्ड जैसी अन्य एसेट्स के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। पुरानी टैक्स रिजीम की धारा 80सी के तहत, आप ईएलएसएस में 1.5 लाख रुपये तक की आयकर कटौती का बेनेफिट ले सकते हैं। इसका मतलब है कि आप ELSS म्यूचुअल फंड में हर महीने 12,500 रुपये का निवेश कर सकते हैं और धारा 80सी के तहत अपने निवेश पर पूरी डिडक्शन का लाभ उठा सकते हैं। आगे जानिए बीते एक साल में कौन से ELSS म्यूचुअल फंड ने सबसे अधिक रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें -

मोतीलाल ओसवाल ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड – डायरेक्ट प्लान

मोतीलाल ओसवाल ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड – डायरेक्ट प्लान अपनी एसेट का कम से कम 80% इक्विटी स्टॉक में निवेश करता है। इस फंड ने 98.72% इक्विटी में और 1.08% डेट में निवेश किया है। इसका 1 साल का वार्षिक रिटर्न 61.56% रहा है।

आईटीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड – डायरेक्ट प्लान

ये फंड भी कम से कम 80% इक्विटी स्टॉक में निवेश करता है। आईटीआई ईएलएसएस टैक्स सेवर फंड – डायरेक्ट प्लान ने 98.29% इक्विटी में और 1.71% डेट में निवेश किया है। इसका 1 साल का वार्षिक रिटर्न 58.81% रहा है।

एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड – डायरेक्ट प्लान

एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड – डायरेक्ट प्लान भी मिनिमम इंवेस्ट 80% इक्विटी स्टॉक में निवेश करता है। एसबीआई लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड – डायरेक्ट प्लान ने 90.62% इक्विटी में और 9.38% कैश और कैश इक्विवेलेंट में निवेश किया है। इसका 1 साल का वार्षिक रिटर्न 58.69% रहा है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर ईएलएसएस म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article