बिजनेस

फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स में लगातार लग रहा अपर सर्किट, हर शेयर पर देगी 40 रु का डिविडेंड, चेक करें रिकॉर्ड डेट

Fortis Malar Hospitals Dividend: फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स ने डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड 23 अप्रैल फिक्स की है। यानी जिसके पास भी 23 अप्रैल तक कंपनी के शेयर होंगे, उसे डिविडेंड मिलेगा।

Image

फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स में लगा अपर सर्किट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स में लगा अपर सर्किट
  • देगी 40 रु का डिविडेंड
  • 23 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

Fortis Malar Hospitals Dividend: फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स ने 12 अप्रैल को डिविडेंड देने का ऐलान किया था। कंपनी प्रति शेयर 40 रु का डिविडेंड देगी। उसके बाद से लगातार कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लग रहा है। 12 अप्रैल से अब तक कंपनी का शेयर 91.62 फीसदी ऊपर चढ़ा है। खास बात यह है कि 12 अप्रैल को कंपनी का शेयर 56.33 रु पर बंद हुआ था। 56 रु के शेयर पर 40 रु का डिविडेंड निवेशकों को काफी आकर्षक लगा। इसीलिए कंपनी के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई और इसमें लगातार अपर सर्किट लगता रहा।

ये भी पढ़ें -

कितनी है रिकॉर्ड डेट

फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स ने डिविडेंड पेमेंट के लिए रिकॉर्ड 23 अप्रैल फिक्स की है। यानी जिसके पास भी 23 अप्रैल तक कंपनी के शेयर होंगे, उसे डिविडेंड मिलेगा।

आज भी लगा अपर सर्किट

सोमवार को बीएसई पर फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स का शेयर 98.13 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 10 फीसदी अपर सर्किट के साथ 107.94 रु पर खुला और दोपहर 2 बजे भी ये इसी रेट पर कायम है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 202.30 करोड़ रु है।

एक महीने में पैसा डबल से ज्यादा

  • फोर्टिस मलार हॉस्पिटल्स के शेयर ने एक महीने में 125 फीसदी रिटर्न देते हुए निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है
  • बीते 5 कारोबारी सत्रों में शेयर 59.7 फीसदी चढ़ा है
  • हालांकि 2024 में अब तक शेयर ने 80.44 फीसदी और 6 महीनों में 85.02 फीसदी रिटर्न दिया है
  • एक साल में शेयर का रिटर्न 117.18 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article