बिजनेस

ET NOW और ET NOW Swadesh ने लॉन्च किया Budget Yatra 2026 - बजट से पहले, सुनिए भारत की आवाज

आगामी बजट को लेकर देश के लीडिंग इंग्लिश बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW और ET NOW Swadesh एक खास ऑन-ग्राउंड एडिटोरियल पहल Budget Bharat Yatra 2026 की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पहल तेजी से बदलते भारत की आर्थिक आकांक्षाओं, उम्मीदों और चिंताओं को जमीनी स्तर से सामने लाने को लेकर खास होगी।

Image

Budget Bharat Yatra 2026 की होने जा रही शुरुआत (Photo: Times Network)

नए साल की शुरुआत हो चुकी है और देश केंद्रीय बजट 2026 की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ, देश के लीडिंग इंग्लिश बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW और ET NOW Swadesh एक खास ऑन-ग्राउंड एडिटोरियल पहल Budget Bharat Yatra 2026 की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह पहल तेजी से बदलते भारत की आर्थिक आकांक्षाओं, उम्मीदों और चिंताओं को जमीनी स्तर से सामने लाने का प्रयास है।

Budget Bharat Yatra 2026 का उद्देश्य भारत की अब तक की सबसे व्यापक और जमीनी स्तर से जुड़ी बजट अपेक्षा की सीरीज तैयार करना है, जिसमें टियर-1 और टियर-2 शहरों से व्यापार, युवाओं, MSMEs और नए उद्यमियों की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर रखा जाएगा। यह यात्रा इस बात पर फोकस करेगी कि बजट 2026 किस तरह देश में नए अवसर, निवेश, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा दे सकता है।

यह विशेष कार्यक्रम Budget Yatra 2026 ET NOW पर सोमवार से शुक्रवार शाम 4:00 बजे प्रसारित होगा, जिसका रिपीट टेलीकास्ट रात 10:00 बजे होगा। वहीं ET NOW Swadesh पर यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे और दोबारा रात 10:00 बजे दिखाया जाएगा।

इसके अलावा, कार्यक्रम ET NOW पर हर शनिवार को सुबह 9:30 बजे और शाम 7:00 बजे प्रसारित होगा और रविवार को दोपहर 12:00 बजे, 2:30 बजे और 8:30 बजे प्रसारित होगा। इसी तरह, ET NOW Swadesh हर शनिवार और रविवार को सुबह 10:00 बजे, दोपहर 12:00 बजे, 3:00 बजे, शाम 6:30 बजे, और 8:00 बजे विशेष वीकेंड कवरेज भी देगा, जिससे दर्शकों तक व्यापक पहुंच सुनिश्चित हो सके।

ऑन-ग्राउंड आउटरीच के हिस्से के रूप में बजट यात्रा प्रमुख शहरों का दौरा करेगी, जिसमें इंदौर 3–5 जनवरी; चेन्नई 5–6 जनवरी; बेंगलुरु 12–14 जनवरी; कानपुर और लखनऊ 14–16 जनवरी; मेरठ 17 जनवरी; विशाखापट्टनम 19–21 जनवरी; सूरत 21 जनवरी; हैदराबाद 22–24 जनवरी; वडोदरा 22 जनवरी; और अहमदाबाद के लिए यह दौरा 23 जनवरी को होगा।

यह एक महीने भर चलने वाली, मल्टी-सिटी एडिटोरियल सीरीज होगी, जो मेट्रो शहरों से आगे बढ़कर भारत के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, बिजनेस हब और उभरते ग्रोथ सेंटर्स तक पहुंचेगी। इस खास यात्रा के दौरान उद्यमियों, उद्योग जगत के लीडर्स, MSMEs, स्टार्ट-अप्स, ट्रेडर्स, वर्कर्स, युवा प्रोफेशनल्स और पहली बार टैक्स भरने वालों से बातचीत की जाएगी।

इस खास यात्रा का फोकस मुख्य रूप से विकास, रोजगार, टैक्सेशन, निवेश और सरकारी नीतियों पर रहेगा। बजट यात्रा देश के कई प्रमुख शहरों जैसे इंदौर, चेन्नई, बेंगलुरु, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, विशाखापट्टनम, सूरत, हैदराबाद, वडोदरा और अहमदाबाद तक पहुंचेगी।

इस पहल पर टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के सीईओ और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा, "केंद्रीय बजट केवल एक वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की प्राथमिकताओं और आर्थिक दिशा का प्रतिबिंब होता है। Budget Bharat Yatra 2026 बजट की चर्चा को वहां ले जाती है, जहां वह वास्तव में होनी चाहिए, यानी भारत के कोने-कोले तक। मेट्रो शहरों से बाहर के उद्यमियों, MSMEs, युवाओं और उभरते व्यवसायों से सीधे जुड़कर, हमारे चैनल ET NOW और ET NOW Swadesh भारत की वास्तविक आर्थिक उम्मीदों और विकास प्राथमिकताओं को केंद्रीय बजट के पहले सामने ला रहे हैं।”

Budget Bharat Yatra 2026 के जरिए ET NOW और ET NOW स्वदेश का लक्ष्य नीति-निर्माताओं, कारोबारी जगत और दर्शकों को भारत की आर्थिक नब्ज की 360-डिग्री झलक दिखाना है, ताकि मेट्रो शहरों से बाहर की आवाजें भी राष्ट्रीय बजट पर होने वाली चर्चा में अहम भूमिका निभा सकें।

Budget Yatra 2026 कार्यक्रम-पावर्ड बाय KIA Seltos है, जबकि Deloitte इसका नॉलेज पार्टनर और 5paisa एसोसिएट स्पॉन्सर है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article