बिजनेस

साइक्लिस्टों और पैदल चलने वालों के लिए दुबई में बनेगा The Loop Highway, किसी भी तरह की गाड़ी की एंट्री पर बैन

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 12, 2023, 04:23 PM IST

The Loop Highway को ऐसी तकनीक से बनाया जाएगा, जिससे पर्यावरण को फायदा होगा। 93 किलोमीटर लंबे इस हाइवे पर किसी भी प्रकार की गाड़ी की एंट्री बैन रहेगी। यहां सिर्फ लोग साइकिल या फिर पैदल चल सकेंगे। निर्माण करने वाली कंपनी का दावा है कि वो निवासियों के लिए 20 मिनट के अंदर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

Image

93 किमी लंबा इंडोर साइकिलिंग सुपर हाइवे 'द लूप' (फोटो- @arqcommx)

The Loop Highway: दुबई में एक ऐसे हाईवे को बनाने की तैयारी की जा रही है, जो सफल रहा तो पर्यावरण के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। दुबई की एक कंपनी 93 किलोमीटर लंबे एक हाईवे बनाने की तैयारी कर रही है, इस हाईवे पर कार या कोई अन्य गाड़ियां नहीं चलेंगी, बल्कि यहां लोग पैदल या फिर साइकिल से यात्रा करेंगे। जिससे शहर को प्रदूषण से काफी हद तक मुक्ति मिलने का संभावना है।

3 मिलियन लोगों को करेगा कनेक्ट

दुबई स्थित एक सस्टेनेबल सिटीज डेवलपर का लक्ष्य शहर के चारों ओर दुनिया की पहली बंद लूप संरचना बनाना है। इस परियोजना का उद्देश्य 3 मिलियन से अधिक निवासियों को पैदल और साइकिल चलाकर मिनटों के भीतर प्रमुख सेवाओं और स्थानों से जोड़ना है। यूआरबी की तरफ से इसकी तस्वीरें भी जारी की गईं हैं। जिससे लूप हाईवे की पूरी तस्वीर साफ हो जाती है। यह परियोजना दुबई के सभी उच्चतम घनत्व वाले जिलों को जोड़ती है।

क्या है कंपनी का प्लान

यूआरबी के सीईओ बहाराश बाघेरियन ने खलीज टाइम्स को बताया कि बताया कि उनकी कंपनी इस हाईवे का डिजाइन फाइनल कर चुकी है। अब इसे जमीन पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। ताकि पर्यावरण को बचाते हुए लोगों को अच्छी सुविधा दी जा सके।

कैसे करेगा काम

यह लूप हाईवे एक बंद संरचना की तरह होगा। इसमें बाहरी सड़कों, फुटपाथों को जोड़ने के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट प्वाइंट होंगे। वहीं से इस हाईवे में एंट्री और एग्जिट किया जा सकेगा। यूआरबी के अनुसार, इस हाइवे के लिए 100 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा का प्रयोग किया जाएगा। पानी भी संरक्षित किया जाएगा। मतलब इस हाईवे से पर्यावरण के कम से कम नुकसान हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article