टेक एंड गैजेट्स

Redmi Note 17 की इंडिया लॉन्च डेट लीक, 8000mAh बैटरी के साथ अगले महीने आ सकता है फोन

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इस तरह से डिजाइन किया है कि डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग में यह दमदार परफॉर्मेंस दे। इसके साथ ही इस सीरीज में कंपनी ने 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट भी दिया है।

Image

रेडमी के इस स्मार्टफोन में आपको कई सारे तगड़े फीचर्स देखने को मिलेंगे।

चीन की दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी रेडमी ने हाल ही में चीन के मार्केट में Redmi Note 17 सीरीज को लॉन्च किया था। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। रेडमी अब अपनी इस नई सीरीज को भारतीय बाजार में भी उतारने की तैयारी कर रहा है। फिलहाल अभी कंपनी की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक लीक में यह सामने आया है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन सीरीज को अगले महीने भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।

शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी ने अपने होम मार्केट में Redmi Note 17 सीरीज को मिडरेंज फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इस तरह से डिजाइन किया है कि डेली रूटीन वर्क के साथ साथ मल्टी टास्किंग में यह दमदार परफॉर्मेंस दे। इसके साथ ही इस सीरीज में कंपनी ने 8000mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट भी दिया है।

भारत में कब होगा लॉन्च

अब इस स्मार्टफोन सीरीज की भारतीय लॉन्चिंग की खबरें भी सामने आने लगी हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अब Redmi Note 17 सीरीज को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। टिप्स्टर के मुताबिक इस स्मार्टफोन सीरीज को भारतीय बाजार में 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि भारतीय बाजार में आने वाले मॉडल्स चीन में लॉन्च हुए मॉडल्स से फीचर्स के मामले में अलग-हो सकते हैं। फिलहाल अभी यह लीक्स ही हैं कंपनी ने इसको लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

Redmi Note 17 सीरीज के संभावित फीचर्स

  • चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 17 में कंपनी ने 7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी है।
  • डिस्प्ले में आपको OLED पैनल दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है।
  • स्मार्टफोन में आपको 1800 निट्स तक की डिस्प्ले मिलती है जिससे आप तेज धूप में भी इसे इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • पानी और धूल से बचाव के लिए आपको IP65 की रेटिंग भी दी गई है।
  • परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में आपको Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलता है।
  • इस स्मार्टफोन में आपको LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का विकल्प मिलता है।
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 50+8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
  • स्मार्टफोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी और 45W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article