Paresh Rawal on OMG 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार परेश रावल (Paresh Rawal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। परेश रावल की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि परेश रावल ने फिल्म हेरा फेरी 3 (Heri Pheri 3) को छोड़ दिया है। इन सब के बीच परेश रावल का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने ओएमजी 2 (OMG 2) को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं कि परेश रावल ने ऐसा क्या बोला है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Hera Pheri 3 की रिलीज में हो रही देरी पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अफवाहों पर ध्यान न दें'
परेश रावल ने किया ये खुलासा
एक्टर परेश रावल एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह परेश रावल का अभी हाल ही में आया नया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने फिल्म ओएमजी 2 से जुड़े राज से पर्दा उठाया है। विकी लालवानी से बात करते हुए परेश रावल (Paresh Rawal) ने याद किया कि 'मैं अमित राय (Amit Rai) के पास गया, जो ‘Road to Sangam’ के डायरेक्टर हैं। मैंने उनसे पूछा कि क्या वो कोई नई फिल्म प्लान कर रहे हैं। मुझे उनसे बहुत लगाव है। मैंने कहा, ‘मेरे पास एक आइडिया है, बैठकर लिखते हैं।’ मैंने उनसे साफ कहा कि मैं राइटर नहीं हूं, लेकिन आइडिया दे सकता हूं और ये देख सकता हूं कि कहां कुछ गलत हो रहा है, क्योंकि मुझे स्क्रीनप्ले की थोड़ी समझ है।' परेश राव ने आगे बताया कि 'कहानी उस लड़के की थी जो मास्टरबेट करते हुए पकड़ा जाता है, उसका वीडियो वायरल हो जाता है और उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाती है। उसका पिता खजुराहो मंदिर का टूरिस्ट गाइड था। अमित ने सुझाव दिया कि उसे महाकाल मंदिर का पार्ट-टाइम पुजारी बना दें। हमने साथ-साथ स्क्रिप्ट तैयार की और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश कोठारी (Dr Prakash Kothari) को भी साथ लिया। हमारी कई मीटिंग्स हुई क्योंकि हम चाहते थे कि फिल्म एजुकेशनल हो, एंटरटेनिंग हो और वल्गर न हो। हम पूरी तरह उसमें लगे हुए थे।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'मालामाल वीकली' के सीक्वल पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जो अफवाह चल रही है वो...'
अक्षय कुमार के साथ फिल्म करना चाहते थे अमित राय
परेश रावल ने बताया कि अमित राय अक्षय कुमार के साथ फिल्म करना चाहते थे। बाद मैं उन्होंने इस फिल्म को OMG 2 बना दिया। इसके बाद परेश रावल इस फिल्म से अलग हो गए। परेश रावल ने कहा कि सबसे बड़ी निराशा उन्हें इस बात की हुई कि उनकी मूल आइडिया को क्रेडिट नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जानते थे कि कहानी की शुरुआत कहां से हुई थी।
