बिजनेस

30 सितंबर तक म्यूचुअल फंड निवेशकों को करना होगा ये काम, वरना खाता हो जाएगा फ्रीज

Mutual Fund Nomination Last Date: यह प्रॉसेस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नॉमिनी को बिना किसी कानूनी परेशानी के निवेश राशि पर दावा करने की सुविधा देती है। देखा जाए तो इसमें आपके परिवार को ही सुविधा मिलेगी। आप पत्नी-पति, माता-पिता आदि किसी को भी नॉमिनी बना सकते हैं।

Image

म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन की लास्ट डेट

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए नॉमिनी बनाना जरूरी
  • 30 सितंबर करना है ये काम
  • वरना फ्रीज हो जाएगा खाता

Mutual Fund Nomination Last Date: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) अब निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। म्यूचुअल फंड की इस लोकप्रियता के पीछे एक बड़ा कारण इसका लचीलापन है। यानी हर महीने की मनचाही तारीख पर निवेशक अपनी बचत के हिसाब से इसमें निवेश कर सकता है।

पर ध्यान रहे कि यदि आप भी एक म्यूचुअल फंड निवेशक हैं तो आपको भी 30 सितंबर तक एक जरूरी काम निपटाना होगा। अगर इस काम को न निपटाया तो आपका म्यूचुअल फंड अकाउंट ही फ्रीज हो जाएगा। आगे जानिए इस जरूरी काम की पूरी डिटेल।

नॉमिनेशन जरूर करें

सभी मौजूदा इंडिविजुअल म्यूचुअल फंड यूनिट धारकों के लिए 30 सितंबर, 2003 तक नॉमिनेशन करना या नॉमिनेशन के ऑप्शन से बाहर निकलना अनिवार्य है। म्यूचुअल फंड नॉमिनेशन एक ऐसी प्रॉसेस है जिसमें निवेशक एक ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करता हैं जो निवेशक की मृत्यु की स्थिति में निवेश किया गया प्राप्त करेगा।

किसे बना सकते हैं नॉमिनी

यह प्रॉसेस इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह नॉमिनी को बिना किसी कानूनी परेशानी के निवेश राशि पर दावा करने की सुविधा देती है। देखा जाए तो इसमें आपके परिवार को ही सुविधा मिलेगी। आप पत्नी-पति, माता-पिता आदि किसी को भी नॉमिनी बना सकते हैं।

और किसके लिए है नॉमिनी बनाना जरूरी

डीमैट और ट्रेडिंग खाताधारकों के लिए भी अपने ट्रेडिंग और डीमैट खातों को फ्रीज होने से बचाने के लिए 30 सितंबर तक नॉमिनी बनाना जरूरी है। जो डीमैट खाताधारक नॉमिनी नहीं बनाएंगे उनका डीमैट खाता भी फ्रीज हो जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन के महत्व की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article