वायरल न्यूज़

Viral Video: केला खाकर रेलवे स्टेशन पर छिलका फेंक रहे थे अंकल जी, सिविक सेंस पर लोगों ने लगा दी क्लास

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बहस छिड़ गई है। क्योंकि, एक अंकल जी रेलवे स्टेशन पर केला खाकर उसका छिलका वहीं फेंक रहे थे।

Image

अंकल जी का सिविक सेंस (तस्वीर साभार- @jamesdon07)

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो (Trending Video) जरूर देखने को मिल जाता है, जिसपर बहस छिड़ जाती है। कुछ वीडियो में तो ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग कई बार घबरा जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें सिविक सेंस को लेकर बहस छिड़ गई है। क्योंकि, एक अंकल जी रेलवे स्टेशन में मजे से केला खाकर उसका छिलका स्टेशन पर फेंक रहे थे। वहीं, वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उनकी जमकर क्लास लगा दी।

    अक्सर कहा जाता है कि अपने आस-पास या अपने परिसर को हमेशा साफ-सुथरा रखे। स्वच्छता में भगवान का निवास होता है, ये भी लोग कहते हैं। वहीं, सरकारी संपत्ति पर गंदगी ना फैलाने के लिए अक्सर लोगों से अपील की जाती है। इन सबके बावजूद लोग नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक अंकल जी मजे लेत हुए रेलवे स्टेशन पर केला खा रहे हैं। वहीं, केले के छिलके को वो स्टेशन पर ही फेंकते रहते हैं। ऐसे में जब उनसे सवाल किया गया, तो बेचारा डस्टबीन ढूंढ़ने लगें। देखें वीडियो...

    अंकल जी का सिविक सेंस

    वीडियो में आप साफ देख सकते हैं किस तरह अंकल जी रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैला रहे थे। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'jamesdon07' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों का कहना है कि इनमें तो बिल्कुल ही सिविक सेंस नहीं है। कुछ का कहना है कि चाचा जी थोड़ा शर्म कर लो। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article