DCM Shriram Dividend Record Date: डीसीएम श्रीराम के बोर्ड ने एलिजिबल निवेशकों को 200 फीसदी डिविडेंड देने का फैसला किया है। ये 200 फीसदी डिविडेंड इसके शेयर की फेस वैल्यू पर दिया जाएगा। बता दें कि डीसीएम श्रीराम के शेयर की फेस वैल्यू 2 रु है। इस हिसाब से 200 फीसदी डिविडेंड बनेगा 4 रु। यानी कंपनी हर शेयर पर 4 रु का डिविडेंड देगी। कंपनियां अपने शेयरधारकों को रिवार्ड देने के लिए अपने प्रॉफिट में से डिविडेंड का भुगतान करती हैं और दूसरों को शेयर खरीदने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। आगे जानिए कंपनी ने कितने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या तय की है।
ये भी पढ़ें -
कितनी है रिकॉर्ड डेट
यह तय करने के लिए कि डिविडेंड प्राप्त करने के लिए कौन पात्र होगा, डीसीएम श्रीराम के बोर्ड ने रिकॉर्ड डेट 6 मार्च, 2024 तय की है। इसका मतलब यह है कि जिन शेयरधारकों के पास रिकॉर्ड डेट पर कंपनी का स्टॉक होगा, उन्हें ही डिविडेंड मिलेगा।
गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर
बुधवार को डीसीएम श्रीराम का शेयर कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसका शेयर 1003.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,011.95 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 972.80 रु तक फिसला। अंत में ये 27.05 रु या 2.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 976.25 रु पर बंद हुआ।
इसके पिछले 52 हफ्तों का टॉप स्तर 1,175 रु रहा है, जबकि इसकी अवधि का निचला स्तर 730.05 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 15,223.87 करोड़ रु है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर पर मिलने वाले डिविडेंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
