बिजनेस

Cello World Share Target: 30% रिटर्न दे सकता है सेलो वर्ल्ड का शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने 1100 रु दिया का टार्गेट

Cello World Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सेलो वर्ल्ड के लिए 'BUY' रेटिंग दी है और स्टॉक का टार्गेट प्राइस 1,100 रुपये फिक्स किया है। मौजूदा स्तर (848.20 रु) के हिसाब से यदि ये 1100 रु तक जाता है, तो ये करीब 30 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

30% रिटर्न दे सकता है सेलो वर्ल्ड का शेयर

KEY HIGHLIGHTS
  • 30% रिटर्न दे सकता है सेलो वर्ल्ड का शेयर
  • ब्रोकरेज फर्म ने 1100 रु दिया का टार्गेट
  • अभी 850 रु से नीचे है शेयर का दाम

Cello World Share Target Price: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल सेलो वर्ल्ड के स्टॉक को लेकर उत्साहित है। कंपनी ने सेलो वर्ल्ड के शेयरों के लिए टार्गेट प्राइस भी तय किया है। हाउसवेयर कंपनी का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 875.95 रुपये पर बंद हुआ था। 27 फरवरी को बाजार बंद होने से पहले स्टॉक 885.05 रुपये के इंट्राडे हाई तक गया। आज करीब 2 बजे बीएसई पर सेलो वर्ल्ड का शेयर 3.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 848.20 रु पर है। आगे जानिए इसके शेयर का टार्गेट कितना है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने सेलो वर्ल्ड के लिए 'BUY' रेटिंग दी है और स्टॉक का टार्गेट प्राइस 1,100 रुपये फिक्स किया है। मौजूदा स्तर (848.20 रु) के हिसाब से यदि ये 1100 रु तक जाता है, तो ये करीब 30 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज फर्म ने सेलो के लिए 'BUY' के साथ कवरेज शुरू की है। इसने तर्क दिया है कि कंपनी इंडस्ट्री की तुलना में तेजी से ग्रोथ कर सकती है।

Buy Call For Cello World

सेलो वर्ल्ड में निवेश की सलाह

शेयर का कितना रहा है रिटर्न

  • बीते 5 दिन में शेयर ने 4.71 फीसदी रिटर्न दिया है (848.20 रु के भाव के हिसाब से)
  • एक महीने में ये 1.42 फीसदी फिसला है
  • नवंबर में लिस्टिंग के बाद से ये शेयर 7.11 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 6.5 फीसदी ऊपर गया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article