बिजनेस

भारत के शराब उद्योग पर संकट! CIABC की सरकार से बड़ी मांग; क्या आपकी पसंदीदा Whiskey होगी महंगी?

Indian Liquor Industry, Imported Liquor, Dumping, Import Duty, Indian Whiskey: CIABC ने सरकार से आयातित स्पिरिट की डंपिंग रोकने और भारतीय अल्कोहल उत्पादों के लिए अधिक बाजार पहुंच सुनिश्चित करने की मांग की।

Image

CIABC ने आयातित स्पिरिट की डंपिंग रोकने और भारतीय उत्पादों के विस्तार की मांग की

Photo : iStock

Indian Liquor Industry: मादक पेय पदार्थ विनिर्माताओं के संगठन भारतीय अल्कोहल पेय कंपनियों के परिसंघ (CIABC) ने आयातित स्पिरिट की डंपिंग पर रोक लगाने और भारतीय उत्पादों को अधिक बाजार पहुंच देने के लिए सरकार से कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है।

आयात शुल्क में कटौती पर भारतीय उद्योग की प्रतिक्रिया

CIABC ने कहा कि भारतीय शराब विनिर्माता आयात शुल्क में चरणबद्ध कटौती के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उन्होंने इसे संतुलित और योजनाबद्ध तरीके से लागू करने की मांग की है। भारत ने 13 फरवरी को अमेरिकी बॉर्बन व्हिस्की पर आयात शुल्क घटाकर 100% कर दिया, जिससे घरेलू कंपनियों की प्रतिस्पर्धात्मकता पर प्रभाव पड़ सकता है।

सरकार से प्रमुख मांगें

आयातित शराब की डंपिंग पर अंकुश लगाने के लिए कड़े और प्रभावी उपाय हों।

एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) वार्ता में भारतीय उत्पादों के लिए समान अवसर सुनिश्चित हो।

भारतीय शराब उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अधिक पहुंच दिलाने के लिए सरकारी समर्थन मिले।

राज्यों में आयातित शराब पर दी जा रही उत्पाद शुल्क रियायतों को वापस लिया जाए।

CIABC के महानिदेशक अनंत एस अय्यर का बयान

CIABC के महानिदेशक अनंत एस अय्यर ने कहा कि सरकार को एफटीए समझौतों में घरेलू शराब निर्माताओं के हितों की रक्षा करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि गैर-शुल्कीय प्रतिबंधों के कारण भारतीय उत्पाद पश्चिमी बाजारों में प्रवेश नहीं कर पाते। उन्होंने आग्रह किया कि भारतीय व्हिस्की को वैश्विक स्तर पर समान मान्यता मिलनी चाहिए।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article