बिजनेस

China: चीन की GDP में 5.2% की बढ़त, अप्रैल-जून तिमाही के आंकड़े जारी

Chinese economic growth: चीनी सरकार ने बताया कि यह बढ़ोतरी जनवरी से मार्च के बीच की 5.4 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर की तुलना में थोड़ी कम है। उसने मंगलवार को कहा कि तिमाही के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 1.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।

Image

चीनी सरकार ने बताया कि यह बढ़ोतरी जनवरी से मार्च के बीच की 5.4 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर की तुलना में थोड़ी कम है। (फोटो सोर्स -istock)

Chinese economic growth: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार युद्ध छेड़ने के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था पिछली तिमाही में 5.2 प्रतिशत की मजबूत दर से बढ़ी है। चीन की सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर चल रहे टकराव के कारण चीन की अर्थव्यवस्था पिछली तिमाही की तुलना में थोड़ी धीमी पड़ी है।

पिछली तिमाही से कम रही ग्रोथ

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, चीनी सरकार ने बताया कि यह बढ़ोतरी जनवरी से मार्च के बीच की 5.4 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर की तुलना में थोड़ी कम है। उसने मंगलवार को कहा कि तिमाही के आधार पर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था 1.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। साल की पहली छमाही में, चीनी अर्थव्यवस्था ने 5.3 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि दर्ज की है।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article