बिजनेस

चांदी का भाव आज का 9 जून 2026: रेट में भारी गिरावट, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 June 2026 बिजनेस न्यूज: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिये

Photo : iStock

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 9 June 2026 बिजनेस न्यूज : ईरान-इजराइल और अमेरिका में चल रहे संघर्ष के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। कभी कीमतें बढ़ती है तो कभी घट जाती हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 3.15% लुढ़कर यानी 7755 रुपये गिरावट के साथ 238634 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 246389 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,44,300 रुपये किलो हो गई थी। जो दोपहर तक 2,45,607 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,45,938 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 ग्राम (₹)10 ग्राम (₹)100 ग्राम (₹)1 किलोग्राम (₹)1 औंस (₹)1 तोला (₹)
चांदी 999 फाइन2392,39423,940239,4006,7872,792
चांदी 925 स्टर्लिंग2212,21422,145221,4456,2782,583
चांदी 900 कॉइन2152,15521,546215,4606,1082,513
चांदी 800 जर्मन 1921,91519,152191,5205,4302,234

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
नोएडा₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,600₹26,000₹2,60,000
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

वैश्विक बाजारों में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच चांदी की कीमतों में भी दबाव देखने को मिला। चांदी का भाव 5,000 रुपये टूटकर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 2,60,700 रुपये प्रति किलोग्राम था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.34 प्रतिशत घटकर 66.93 डॉलर प्रति औंस रही।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

प्रतिभागियों के सौदों में कटौती करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत सोमवार को 8,245 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,292 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई में आपूर्ति वाले चांदी के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 8,245 रुपये यानी 3.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,292 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.25 प्रतिशत टूटकर 66.98 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक पीएल वेल्थ के प्रमुख (उत्पाद एवं पारिवारिक कार्यालय) राजकुमार सुब्रमण्यन ने कहा कि अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों से यह संकेत मिलता है कि ब्याज दरें अभी लंबे समय तक ऊंची रह सकती हैं। इस धारणा से डॉलर मजबूत हुआ है और निवेश के लिए सोने-चांदी उतने आकर्षक विकल्प नहीं रह गए हैं।

एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से चांदी की कीमतों पर दबाव आया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article