बिजनेस

चांदी का भाव आज का 3 मई 2026: आज क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 May 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 3 May 2026 : ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1198 रुपये बढ़त के साथ 247500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 2,46,302 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, चांदी की कीमत बढ़कर 2,65,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, शुक्रवार तक चांदी का भाव 2,40,331 रुपये प्रति किलो था। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमत घटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के नवीनतम रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,650₹26,500₹2,65,000
मुंबई₹2,650₹26,500₹2,65,000
कोलकाता₹2,650₹26,500₹2,65,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,650₹26,500₹2,65,000
लखनऊ₹2,650₹26,500₹2,65,000
अयोध्या₹2,650₹26,500₹2,65,000
मेरठ₹2,650₹26,500₹2,65,000
कानपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
गाजियाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
नोएडा₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुरुग्राम₹2,650₹26,500₹2,65,000
चंडीगढ़₹2,650₹26,500₹2,65,000
जयपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
लुधियाना₹2,650₹26,500₹2,65,000
गुवाहाटी₹2,650₹26,500₹2,65,000
इंदौर₹2,650₹26,500₹2,65,000
अहमदाबाद₹2,650₹26,500₹2,65,000
सूरत₹2,650₹26,500₹2,65,000
पुणे₹2,650₹26,500₹2,65,000
वडोदरा₹2,650₹26,500₹2,65,000
नागपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
नासिक₹2,650₹26,500₹2,65,000
बैंगलोर₹2,650₹26,500₹2,65,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,650₹26,500₹2,65,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में चांदी की कीमत 1,800 रुपये (करीब 1%) घटकर 2,42,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई, जबकि इससे पहले यह 2,44,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 3.31% बढ़कर 73.69 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

वायदा बाजार की बात करें तो यहां चांदी के भाव में तेजी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में मई डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 7,100 रुपये (3.04%) बढ़कर 2,40,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जिसमें 509 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह जून डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5,488 रुपये (2.3%) बढ़कर 2,43,742 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। विदेशी बाजार न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर जून वायदा चांदी 1.79 डॉलर (2.49%) बढ़कर 73.88 डॉलर प्रति औंस हो गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में कोई बदलाव न करने से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती आई है। इस रुझान ने कीमती धातुओं, खासकर चांदी के दाम को सहारा दिया, जिसका असर घरेलू बाजार पर भी देखा गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article