बिजनेस

चांदी का भाव आज का 15 मार्च 2026: रेट में भारी गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 March 2026: ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 15 March 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत में 11,000 रुपये लुढ़कर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 3.24% घटकर यानी 8683 रुपये गिरावट के साथ 2,59,279 रुपये प्रति किलो हो गया। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी गिरावट के साथ 83.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत 5000 रुपये लुढ़कर 2,75,000 रुपये किलो हो गई। पिछले कारोबारी दिन 10,000 रुपये गिरावट हुई थी। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,60,488 रुपये किलो हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर / नगर10 ग्राम चांदी का भाव (₹)100 ग्राम चांदी का भाव (₹)1 किलो चांदी का भाव (₹)
दिल्ली2,75027,5002,75,000
मुंबई2,75027,5002,75,000
कोलकाता2,75027,5002,75,000
चेन्नई2,80028,0002,80,000
पटना2,75027,5002,75,000
लखनऊ2,75027,5002,75,000
अयोध्या2,75027,5002,75,000
मेरठ2,75027,5002,75,000
कानपुर2,75027,5002,75,000
गाजियाबाद2,75027,5002,75,000
नोएडा2,75027,5002,75,000
गुरुग्राम2,75027,5002,75,000
चंडीगढ़2,75027,5002,75,000
जयपुर2,75027,5002,75,000
लुधियाना2,75027,5002,75,000
गुवाहाटी2,75027,5002,75,000
जलगांव2,75027,5002,75,000
इंदौर2,75027,5002,75,000
अहमदाबाद2,75027,5002,75,000
सूरत2,75027,5002,75,000
पुणे2,75027,5002,75,000
नागपुर2,75027,5002,75,000
नासिक2,79827,9802,79,800
बैंगलोर2,75027,5002,75,000
वडोदरा2,75027,5002,75,000
भुवनेश्वर2,80028,0002,80,000
कटक2,80028,0002,80,000
केरल2,80028,0002,80,000
रायपुर2,75027,5002,75,000
हैदराबाद2,80028,0002,80,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में चार प्रतिशत तक की गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत में 11,000 रुपये यानी 3.97 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। यह गुरुवार के बंद भाव 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,65,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कच्चेतेल की बढ़ती कीमतों और निरंतर मुद्रास्फीति चिंताओं के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित होने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को चांदी की कीमत 5,354 रुपये की गिरावट के साथ 2,62,608 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के अप्रैल महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5,354 रुपये यानी 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,62,608 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 5,900 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में मई अनुबंध वाले चांदी की वायदा कीमत 2.21 डॉलर या लगभग 3 प्रतिशत गिरकर 82.89 डॉलर प्रति औंस रह गए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर डॉलर की मजबूती और मौद्रिक ढील को लेकर बदलती उम्मीदों का लगातार दबाव बना रहा। परमार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महंगाई बढ़ने का डर पैदा हो गया है। इसके चलते केंद्रीय बैंकों को लंबे समय तक सख्त मौद्रिक रुख बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हालांकि, अल्पकालिक उतार-चढ़ाव और व्यापारियों की तरफ से बिकवाली जारी रह सकती है, लेकिन परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है। भू-राजनीतिक तनाव स्थिर हो जाने पर केंद्रीय बैंकों द्वारा खरीद और खुदरा निवेश में फिर से तेजी आने की उम्मीद है, जिससे कीमतों को एक मजबूत आधार मिलेगा।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत डॉलर और वैश्विक जिंस बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि चांदी की कीमतें इसलिए गिरीं क्योंकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका में महंगाई की चिंताओं ने इसकी ’सुरक्षित निवेश’ वाली अपील को कमजोर कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि महंगाई के ज्यादा जोखिमों की वजह से अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें कम हो गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article