बिजनेस

Ceigall IPO Allotment: सीगल इंडिया के IPO में सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन, 50 रु है GMP, जानें कब होगा अलॉटमेंट

Ceigall India IPO GMP: सीगल इंडिया का जीएमपी 50 रु चल रहा है, जो कि लिस्टिंग तक घट या बढ़ सकता है। मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर करीब 12.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

सीगल इंडिया के आईपीओ का जीएमपी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सीगल इंडिया के IPO का आखिरी दिन
  • GMP है 50 रु
  • 6 अगस्त को हो सकता है अलॉटमेंट

Ceigall India IPO GMP: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी सीगल इंडिया (Ceigall India) के IPO को सब्सक्राइब करने का आज (सोमवार, 5 अगस्त) आखिरी दिन है। ये आईपीओ 1 अगस्त से सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी का प्लान आईपीओ में 1,252.66 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 684.25 करोड़ रुपये के नए शेयर बेचे जाएंगे, जबकि 568.41 करोड़ रुपये के 14,174,840 शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से बेचे जाएंगे। इसके आईपीओ को सामान्य रेस्पॉन्स मिल रहा है। सोमवार को दोपहर पौने दो बजे कंपनी का इश्यू कुल 3.80 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आगे जानिए कब होगा इसके शेयरों का अलॉटमेंट और कितना है शेयर का मौजूदा ग्रे-मार्केट प्रीमियम (GMP)।

ये भी पढ़ें -

चेक करें सीगल इंडिया का जीएमपी (Ceigall India IPO GMP Today)

आईपीओ वॉच के अनुसार सीगल इंडिया का जीएमपी 50 रु है। जबकि आईपीओ में प्राइस बैंड 380-401 रु है। यानी अगर इसके आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 401 रु फिक्स होता है तो ये मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर करीब 12.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

मगर जीएमपी लिस्टिंग तक घट या बढ़ भी सकता है। आईपीओ में लॉट साइज 37 शेयरों की है।

कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग

Ceigall India के IPO में शेयरों का अलॉटमेंट 6 अगस्त 2024 को हो सकता है। मगर यह अनुमानित तारीख है। वहीं इसकी लिस्टिंग 8 अगस्त को होगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article