बिजनेस

Swiggy और Zomato ने तोड़े व्यापार संबंधित नियम, CCI की जांच में हुआ खुलासा

फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और जोमैटो को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है। कम्पटीशन कमिशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सामने आया है कि स्विगी और जोमैटो ने प्रतिस्पर्धा संबंधित आवश्यक नियमों का उल्लंघन किया है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला और किन नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई है।

Image

Swiggy और Zomato ने तोड़े व्यापार संबंधित नियम, CCI की जांच में हुआ खुलासा

Photo : Times Now Digital

Swiggy And Zomato: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) की जांच में पाया गया है कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और स्विगी अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं में लिप्त हैं। सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इनमें कुछ रेस्तरां भागीदारों को कथित रूप से तरजीही व्यवहार देना भी शामिल है। CCI ने अप्रैल, 2022 में विस्तृत जांच का आदेश दिया था। जांच रिपोर्ट इस साल की शुरुआत में नियामक को सौंप दी गई थी।

रिपोर्ट की गई साझा

नियमों के तहत, CCI महानिदेशक की रिपोर्ट संबंधित पक्षों के साथ साझा की गई है और बाद में, नियामक द्वारा उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। सभी के विचार और स्पष्टीकरण एकत्र करने के बाद नियामक अंतिम आदेश पारित करेगा। दोनों संस्थाओं की जांच का निर्णय भारतीय राष्ट्रीय रेस्तरां संघ (एनआरएआई) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर लिया गया था। सूत्रों ने बताया कि जांच में पाया गया है कि दोनों संस्थाएं प्रतिस्पर्धा-विरोधी गतिविधियों में लिप्त थीं, जिनमें कथित तौर पर कुछ रेस्तरां भागीदारों को तरजीह देना भी शामिल है। इस साल की शुरुआत में नियामक को रिपोर्ट सौंपी गई थी।

जांच में आएगी तेजी

स्विगी को ईमेल पर भेजे गए प्रश्न का उत्तर नहीं मिला, जबकि जोमैटो ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

एनआरएआई ने कहा कि उसने मार्च, 2024 में भेजी गई संशोधित जांच रिपोर्ट की समीक्षा की है। एनआरएआई के अध्यक्ष सागर दरयानी ने उम्मीद जताई कि CCI 2022 में एनआरएआई द्वारा अपनी याचिका में उठाए गए अन्य मुद्दों पर भी जांच में तेजी लाएगा। पिछले महीने स्विगी ने अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए दाखिल आरंभिक दस्तावेजों में CCI मामले का उल्लेख किया था। आईपीओ शुक्रवार को बंद हुआ।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article