IRCTC: तत्काल टिकट में नहीं चाहिये वेटिंग का लफड़ा, तो इन बातों का रखें खास ध्यान

Indian Railways: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों से सफर करते हैं। अक्सर त्योहारों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से रिजर्व टिकट मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोग तत्काल रिजर्वेशन का सहारा लेते हैं। कई बार तत्काल टिकट बुक करवाते हुए भी लोगों के हाथ वेटिंग टिकट ही लगता है। आज हम आपको ऐसी खास चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखने पर आपको वेटिंग टिकट मिलने की संभावना कम हो सकती है।

Authored by: Pawan Mishra Updated Nov 7 2024, 19:24 IST
भारतीय रेलवे और भीड़Image Credit : IStock01 / 05

भारतीय रेलवे और भीड़

भारतीय रेलवे लंबाई के मामले में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा और रोजाना यात्रियों की संख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों से अपना सफर पूरा करते हैं।

त्योहार पर बढ़ती है भीड़Image Credit : IStock02 / 05

त्योहार पर बढ़ती है भीड़

अक्सर त्योहार के मौके पर भारतीय ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बढ़ जाती है जिसकी वजह से रिजर्व टिकट में दिक्कत होती है। ऐसे में लोग तत्काल कोटे का सहारा लेते हैं और तत्काल सीट बुक करने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी-कभी तत्काल टिकट बुक करते हुए भी लोगों के हाथ सिर्फ वेटिंग वाला टिकट ही लगता है।

जान लीजियेImage Credit : IStock03 / 05

जान लीजिये

आज हम आपको ऐसी खास चीजों के बारे में जिनपर ध्यान देकर आप तत्काल कोटे में वेटिंग टिकट की अपनी संभावना को कम कर सकते हैं। अगर आप भी तत्काल कोटे से टिकट बुक करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की हो सकती है।

अलग-डिवाइस और क्रेडेंशियलImage Credit : IStock04 / 05

अलग-डिवाइस और क्रेडेंशियल

आप अलग-अलग IRCTC अकाउंट से अलग-अलग डिवाइस से लॉग इन कर सकते हैं। इस तरह आपको कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर कोई इमरजेंसी न हो तो तारीख बदल कर देख सकते हैं। वीकेंड के मुकाबले वीकडे में कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना ज्यादा होती है।

जानकारी और पेमेंटImage Credit : IStock05 / 05

जानकारी और पेमेंट

पैसेंजर की सारी जानकारी अपने पास पहले से लिखकर रखें। इसके साथ ही पेमेंट के लिए UPI, वॉलेट का इस्तेमाल करें जिससे पेमेंट में आपका समय व्यर्थ न हो। कई ब्राउजर एक्सटेंशन भी आते हैं जिनका इस्तेमाल कर आप आसानी से कन्फर्म तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!