बजट 2026

Budget 2024: घर खरीदने वालों को मिल सकता है बजट में तोहफा, ब्याज पर मिलने वाली छूट को 5 लाख तक बढ़ने की उम्मीद

Housing Loan Interest Exemption In New Budget 2024: सरकार इनकम टैक्स की धारा 24(बी) के तहत होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली छूट की सीमा को बढ़ा सकती है। इस लिमिट को 2 लाख रु से बढ़ाकर किया जा सकता है।

Image

नए बजट 2024 में हाउसिंग लोन के ब्याज में छूट

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 फरवरी को आएगा बजट
  • होम लोन के ब्याज पर बढ़ सकती है टैक्स छूट लिमिट
  • 2 लाख से की जा सकती है 5 लाख

Housing Loan Interest Exemption In New Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को बजट (Budget 2024) पेश करने जा रही हैं। ये उनका छठा बजट होगा। निर्मला सीतारमण इस बार अंतरिम बजट पेश करेंगी। दरअसल इस साल लोकसभा चुनाव भी हैं, इसलिए पूर्ण बजट बाद में पेश किया जाएगा। चुनाव वाला साल होने के चलते सरकार लोगों को लुभाने वाले ऐलान कर सकती है। इनमें घर खरीदारों के लिए स्पेशल घोषणा की भी संभावना है। सरकार इनकम टैक्स की धारा 24(बी) के तहत होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली छूट की सीमा को बढ़ा सकती है। इस लिमिट को 2 लाख रु से बढ़ाकर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें -

रियल स्टेट सेक्टर की उम्मीद

रियल स्टेट को उम्मीद है कि सरकार होम लोन के ब्याज पर मिलने वाली टैक्स छूट राशि बढ़ा सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार रियल स्टेट सेक्टर इस मामले में मांग भी कर रहा है। इस क्षेत्र की मांग है कि टैक्स छूट राशि को 2 लाख रु से बढ़ा 5 लाख रु तक किया जाए।

घर खरीदारों को मिलेगा फायदा

अगर होम लोन ब्याज पर छूट की लिमिट बढ़ती है तो किफायती घर खरीदने वालों को काफी फायदा होगा। ऐसे घर खरीदारों की संख्या में इजाफा हो सकता है। चर्चा यह भी है कि रियल स्टेट सेक्टर के निवेशकों को टैक्स छूट की लिमिट में इजाफा किया जाए। अगर ऐसा होता है तो भी इस सेक्टर को फायदा मिलेगा।

क्या है नियम

सरकार होम लोन की उस राशि पर टैक्स छूट देती है जिसे ब्याज के तौर पर चुकाया जाता है। फिलहाल ये लिमिट 2 लाख रु है। इसी को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा सकता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article