बिजनेस

NTPC Share Price Target: एनटीपीसी में खरीदारी की सलाह, जानिए ब्रोकरेज फर्म ने कितना रखा टार्गेट

NTPC Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 23 फरवरी, 2024 की रिपोर्ट में मौजूदा मार्केट प्राइस पर एनटीपीसी में 'खरीदारी' की सलाह दी है। इसने मौजूदा स्तर 337.70 रु से करीब 9% की बढ़त के साथ 368 रुपये का लक्ष्य रखा है।

Image

एनटीपीसी के शेयर में निवेश की सलाह

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • एनटीपीसी में खरीदारी की सलाह
  • 368 रु है टार्गेट प्राइस
  • 1 साल में किया पैसा डबल

NTPC Share Price Target: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी, 2024 ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एनटीपीसी के लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट के चरण-II (2x800 मेगावाट) की आधारशिला रख दी है। नेशनल पावर थर्मल कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) लारा पावर प्रोजेक्ट के चरण-II में 15,530 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस स्टेशन के चरण-I को लगभग 15,800 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है। इस स्टेशन के नए फेज से एनटीपीसी को फायदा होगा। इसीलिए एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके शेयर के लिए बाय रेटिंग देते हुए टार्गट दिया है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अपनी 23 फरवरी, 2024 की रिपोर्ट में मौजूदा मार्केट प्राइस पर एनटीपीसी में 'खरीदारी' की सलाह दी है। इसने मौजूदा स्तर 337.70 रु से करीब 9% की बढ़त के साथ 368 रुपये का लक्ष्य रखा है।

एक महीने में 9 फीसदी चढ़ा शेयर

  • बीएसई पर मौजूद डेटा के अनुसार शुक्रवार को एनटीपीसी का शेयर 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 337.70 रु पर बंद हुआ
  • बीते 5 दिन में ये 0.87 फीसदी गिरा है
  • मगर एक महीने में ये शेयर 9 फीसदी चढ़ा है
  • 6 महीनों में शेयर ने 55 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 2024 में अब तक ये 9.11 फीसदी उछला है
  • इसके एक साल का रिटर्न 97.49 फीसदी रहा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article