बिजनेस

SBI Life Target: 31% रिटर्न दे सकता है एसबीआई लाइफ का शेयर, 2100 रु के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह

SBI Life Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को 2,100 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 1,606.30 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 31 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Image

एसबीआई लाइफ के शेयर का टार्गेट प्राइस

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एसबीआई लाइफ के लिए BUY रेटिंग
  • 2100 रु का टार्गेट
  • 31% रिटर्न की उम्मीद

SBI Life Share Price Target: सोमवार को एसबीआई लाइफ का शेयर BSE पर 10.80 रु या 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 1606.30 रु पर बंद हुआ। बीते शुक्रवार को ये 1617.10 रु पर बंद हुआ था। बता दें कि बीते 5 दिनों में ये शेयर 6.11 फीसदी और 1 महीने में 12.86 फीसदी नीचे फिसला है। मगर आगे शेयर के अच्छा रिटर्न देने की उम्मीद है। आगे जानिए ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए कितना टार्गेट प्राइस बताया है।

ये भी पढ़ें -

SBI Life Share Price Target

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को 2,100 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 1,606.30 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से करीब 31 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

कितनी पुरानी है कंपनी

एसबीआई लाइफ 2000 में शुरू हुई थी। ये एक लार्ज कैप कंपनी है जिसकी मार्केट कैपिटल 1.61 लाख करोड़ रुपये है। ये कंपनी फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में एक्टिव है।

लॉन्ग टर्म में शेयर का परफॉर्मेंस

  • 6 महीनों में एसबीआई लाइफ का शेयर 12.86 फीसदी चढ़ा है
  • 2024 में अब तक ये 12.29 फीसदी चढ़ा है
  • 1 साल में शेयर 21.07 फीसदी मजबूत हुआ है
  • 5 सालों में ये 61.1 फीसदी ऊपर गया है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article