Aaj Kya hai, Aaj Nag Panchami hai, Aaj Nag Panchami Kab se kab tak hai (आज नाग पंचमी है क्या): 17 अगस्त का दिन हिंदू पंचांग और धार्मिक दृष्टि के अनुसार बहुत ही खास माना जा रहा है। आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो पंचांग के अनुसार बहुत ही महत्वूपर्ण है। सावन मास की इस पंचमी तिथि को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। हालांकि उदयातिथि के अनुसार कई लोगों को सवाल है कि, क्या 17 अगस्त को आज नाग पंचमी है। आज क्या है, आज नाग पंचमी कब से कब तक है, नाग पंचमी शुभ मुहूर्त
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
17 अगस्त को क्या है (Aaj Kya Hai)
सावन की भक्ति के बीच आज यानी 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन नाग देवता की पूजा करने की परंपरा है और कई घरों में परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ विशेष पूजा की जाती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - नाग पंचमा पूजा विधि
आज नाग पंचमी है क्या, नाग पंचमी कब से कब तक है
इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 यानि आज ही है। पंचमी तिथि की शुरुआत 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे हुई थी और इसका समापन 17 अगस्त की शाम 5:00 बजे होगा।
इस वजह से आज नाग पंचमी का व्रत और पूजा की जा रही है। तिथि के समय को लेकर कन्फ्यूजन हो तो इसे ऐसे समझ सकते हैं कि पंचमी तिथि का बड़ा हिस्सा 17 अगस्त को पड़ रहा है।
नाग पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी के दिन पूजा के लिए सुबह 5:51 बजे से 8:29 बजे तक का समय शुभ बताया गया है।
इस दौरान पूजा करने की कुल अवधि 2 घंटे 38 मिनट रहेगी। अगर आप सुबह पूजा करना चाहते हैं, तो इस समय के आसपास अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं।
नाग पंचमी पर क्या करते हैं
नाग पंचमी पर सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और श्रद्धा के साथ पूजा करें। घर में नाग देवता की तस्वीर या प्रतिमा के सामने दीपक जलाया जा सकता है। कई जगहों पर इस दिन नाग देवता की तस्वीर या प्रतिमा की पूजा की जाती है। लोग दूध, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं। हालांकि पूजा की विधि अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में अलग हो सकती है।
इस दिन किसी जीवित सांप को पकड़कर दूध पिलाना जरूरी नहीं है। सांपों को नुकसान पहुंचाने या उनके साथ सीधे संपर्क करने के बजाय सुरक्षित और पारंपरिक तरीके से पूजा करना बेहतर है।
