बिजनेस

Shriram Finance: श्रीराम फाइनेंस देगी 22 रु का डिविडेंड, शेयर 5.5% उछला, ब्रोकरेज फर्म ने दी BUY रेटिंग

Shriram Finance Dividend Record Date: डिविडेंड के साथ ही श्रीराम फाइनेंस के बोर्ड ने 5:1 के रेशियो में स्प्लिट की भी घोषणा की, जिसका मतलब है कि कंपनी के शेयरहोल्डर्स के पास 1 शेयर के 5 टुकड़े हो जाएंगे। इसी अनुपात में कंपनी के शेयर का रेट भी विभाजित हो जाएगा।

Image

श्रीराम फाइनेंस डिविडेंड रिकॉर्ड डेट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीराम फाइनेंस देगी डिविडेंड
  • स्टॉक स्प्लिट भी करेगी कंपनी
  • आज 5.5 फीसदी चढ़ा शेयर

Shriram Finance Dividend Record Date: ब्रोकरेज हाउस श्रीराम फाइनेंस के शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं। दरअसल कंपनी के FY25 की दूसरी तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी के प्रॉफिट में 18.3% की वृद्धि हुई है। श्रीराम फाइनेंस ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 22 रुपये का इंटरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने इंटरिम डिविडेंड की पेमेंट के लिए गुरुवार, 07 नवंबर 2024 को रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें -

श्रीराम फाइनेंस करेगी स्टॉक स्प्लिट

डिविडेंड के साथ ही बोर्ड ने 5:1 के रेशियो में स्प्लिट की भी घोषणा की, जिसका मतलब है कि कंपनी के शेयरहोल्डर्स के पास 1 शेयर के 5 टुकड़े हो जाएंगे। इसी अनुपात में कंपनी के शेयर का रेट भी विभाजित हो जाएगा।

5.5 फीसदी चढ़ा शेयर

सोमवार को कंपनी का शेयर BSE पर 168.60 रु या 5.45 फीसदी की मजबूती के साथ 3260 रु पर बंद हुआ। बीते 6 महीनों में ये शेयर 31 फीसदी चढ़ा है।

शेयर खरीदने की सलाह

ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने श्रीराम फाइनेंस के शेयर को 3800 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ BUY रेटिंग जारी रखी है, और कहा है कि शेयर "अभी भी मजबूत बना हुआ है। यह नोमुरा की पसंद बना हुआ है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article