Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 17 August 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उटापटक जारी है। आज दो दिन बाद बाजार ओपन होने बाद फिर कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.48% बढ़कर यानी 744 रुपये बढ़त के साथ 1,55,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,54,506 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं बुलियन्स अनुसार सोने की कीमत 1,55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत 4,460.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 17 अगस्त 2026
बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)
| सोने की शुद्धता | 1 ग्राम | 10 ग्राम | 1 औंस | 1 तोला |
|---|---|---|---|---|
| 24 कैरेट | ₹15552 | ₹155520 | ₹440892 | ₹181396 |
| 22 कैरेट | ₹14256 | ₹142560 | ₹404151 | ₹166279 |
| 20 कैरेट | ₹12960 | ₹129600 | ₹367410 | ₹151163 |
| 18 कैरेट | ₹11664 | ₹116640 | ₹330669 | ₹136047 |
| 16 कैरेट | ₹10368 | ₹103680 | ₹293928 | ₹120930 |
| 14 कैरेट | ₹9072 | ₹90720 | ₹257187 | ₹105814 |
| 12 कैरेट | ₹7776 | ₹77760 | ₹220446 | ₹90698 |
| 10 कैरेट | ₹6480 | ₹64800 | ₹183705 | ₹75582 |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| मुंबई | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| कोलकाता | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| चेन्नई | ₹155660 | ₹142700 | ₹120500 |
| पटना | ₹155710 | ₹142750 | ₹116810 |
| लखनऊ | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| अयोध्या | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| मेरठ | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| कानपुर | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| गाजियाबाद | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| नोएडा | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| गुरुग्राम | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| चंडीगढ़ | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| जयपुर | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| लुधियाना | ₹155810 | ₹142850 | ₹116910 |
| गुवाहाटी | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| इंदौर | ₹155710 | ₹142750 | ₹116810 |
| अहमदाबाद | ₹155710 | ₹142750 | ₹116810 |
| वडोदरा | ₹155710 | ₹142750 | ₹116810 |
| सूरत | ₹155710 | ₹142750 | ₹116810 |
| पुणे | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| नागपुर | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| नासिक | ₹155690 | ₹142730 | ₹116790 |
| बैंगलोर | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| भुवनेश्वर | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| रायपुर | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
| हैदराबाद | ₹155660 | ₹142700 | ₹116760 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुई। मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹800 टूटकर ₹1,56,200 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुरुवार को इसकी कीमत ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,351.01 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव
कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों की ओर से सौदों का आकार घटाए जाने के कारण शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹409 यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर ₹1,53,057 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। न्यूयॉर्क में सोना 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,347.69 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
क्या बोले एक्सपर्ट्स?
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के मुताबिक कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को सोने की कीमतों में दबाव देखने को मिला। अमेरिका के उत्पादक मूल्य के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहने के बावजूद हाजिर सोने में नरमी बनी रही। उन्होंने कहा कि हालिया तेजी के बाद ऊंचे स्तरों पर हुई मुनाफावसूली ने कीमतों को प्रभावित किया। इसके अलावा, मौजूदा ऊंचे स्तरों पर नए सौदे करने को लेकर निवेशक भी सतर्क नजर आए।
मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने बताया कि अमेरिका की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने के लिए ईरान पर अतिरिक्त आर्थिक कदम उठाने की तैयारी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी आई। उन्होंने कहा कि वैश्विक घटनाक्रमों और निवेशकों की सतर्कता का असर भी सोने की कीमतों पर दिखाई दिया।
