बिजनेस

3 साल की FD के लिए कौन-सा बैंक है सबसे बेहतर? कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

Best Bank for 3 Year FD: अगर आप भी एफडी में निवेश की योजना बना रहे हैं तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है।

Image

FD (Photo: iStock)

Best Bank for 3 Year FD: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) उन निवेशकों के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है, जो बिना जोखिम के निश्चित रिटर्न चाहते हैं। खासकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी नियमित आय और पूंजी की सुरक्षा का एक भरोसेमंद माध्यम मानी जाती है। अगर आप 3 साल के लिए एफडी करवाने की योजना बना रहे हैं तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना बेहद जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी ब्याज दर का अंतर भी मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि को प्रभावित कर सकता है। इस आर्टिकल में पांच बैंक SBI, HDFC Bank, Punjab National Bank (PNB), Bank of Baroda (BOB) और YES Bank की 3 साल की एफडी पर मिलने वाले ब्याज दर की ही जानकारी दे रहे हैं-

कौन-सा बैंक दे रहा कितना ब्याज

3 साल की एफडी पर अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें तो सामान्य नागरिकों के लिए YES Bank सबसे अधिक 7.00 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके बाद HDFC Bank 6.45 प्रतिशत, जबकि SBI और PNB 6.30 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहे हैं। Bank of Baroda की ब्याज दर 6.25 प्रतिशत है। वहीं, सीनियर सिटिजन के लिए भी YES Bank सबसे आगे है और 7.50 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। इसके बाद HDFC Bank 6.95 प्रतिशत, SBI और PNB 6.80 प्रतिशत तथा Bank of Baroda 6.75 प्रतिशत ब्याज दे रहे हैं। सुपर सीनियर सिटिजन श्रेणी में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार PNB 7.10 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है, वहीं, Bank of Baroda 6.85 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर कर रहा है।

बैंकसामान्य नागरिकसीनियर सिटिजनसुपर सीनियर सिटिजन
SBI6.30%6.80%-
HDFC Bank6.45%6.95%-
PNB6.30%6.80%7.10%
Bank of Baroda6.25%6.75%6.85%
YES Bank7.00%7.50%-

निवेश से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

केवल ब्याज दर देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। बैंक की विश्वसनीयता, सेवा गुणवत्ता, समयपूर्व निकासी के नियम, टैक्स प्रभाव और निवेशक की व्यक्तिगत जरूरतों को भी ध्यान में रखना जरूरी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जैसे SBI, PNB और BOB सरकारी समर्थन के कारण कई निवेशकों की पहली पसंद होते हैं, जबकि निजी क्षेत्र के बैंक अक्सर ज्यादा ब्याज दरें ऑफर करते हैं।

कहां करें निवेश

अगर लक्ष्य केवल अधिकतम ब्याज कमाना है, तो 3 साल की एफडी के लिए YES Bank सामान्य और सीनियर सिटिजन दोनों श्रेणियों में सबसे बेहतर विकल्प नजर आता है। वहीं, सुपर सीनियर सिटिजन के लिए उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार PNB 7.10 प्रतिशत ब्याज के साथ अच्छा विकल्प है। हालांकि, निवेश करने से पहले से लेटेस्ट ब्याज दरों और बैंक की शर्तों की जांच करना जरूरी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article