Benefits of Starting Investing Before Age 30: आज के समय में केवल कमाई करना ही काफी नहीं है, बल्कि उस पैसे को सही जगह निवेश करना भी उतना ही जरूरी है। फाइनेंशियल एक्सपर्टस मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र से पहले निवेश शुरू कर देता है तो वह भविष्य में बड़ा फंड बना सकता है। कम उम्र में निवेश शुरू करने से कई ऐसे फायदे मिलते हैं, जो लंबे समय में आर्थिक रूप से मजबूत बनने में मदद करते हैं। इस आर्टिकल में कम उम्र में निवेश शुरू करने के उन्हीं फायदों
कंपाउंडिंग का मिलता है ज्यादा फायदा
कम उम्र में निवेश शुरू करने का सबसे बड़ा लाभ कंपाउंडिंग का होता है। कंपाउंडिंग का मतलब है कि आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे चलकर कमाई पैदा करता है। जितना ज्यादा समय पैसा निवेश में लगा रहेगा, उतनी ही तेजी से वह बढ़ सकता है। यही कारण है कि जल्दी निवेश शुरू करने वाले लोग अक्सर बड़ा फंड बनाने में सफल होते हैं।
कम रकम से भी कर सकते हैं शुरुआत
अगर आप 20 से 25 साल की उम्र में निवेश शुरू करते हैं तो शुरुआत में बहुत बड़ी रकम की जरूरत नहीं होती। छोटी-छोटी रकम को नियमित रूप से निवेश करने से भी समय के साथ अच्छी पूंजी तैयार हो सकती है।
जोखिम उठाने की ज्यादा क्षमता
कम उम्र में लोगों की आय बढ़ने की संभावना अधिक होती है, इसलिए वे निवेश में थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं। अगर किसी निवेश में नुकसान भी हो जाए तो उसे संभालने के लिए पर्याप्त समय होता है। यही वजह है कि युवा निवेशक लंबे समय के लिए बेहतर रिटर्न देने वाले विकल्प चुन सकते हैं।
वित्तीय अनुशासन की आदत
जल्दी निवेश शुरू करने से पैसे को लेकर अनुशासन की आदत बनती है। जब व्यक्ति नियमित रूप से बचत और निवेश करता है, तो वह अनावश्यक खर्चों से बचने लगता है और पैसों का बेहतर प्रबंधन करना सीख जाता है।
भविष्य के बड़े लक्ष्यों को हासिल करना आसान
घर खरीदना, बच्चों की शिक्षा, या रिटायरमेंट जैसे बड़े वित्तीय लक्ष्य हासिल करने के लिए लंबी अवधि का निवेश जरूरी होता है। अगर निवेश जल्दी शुरू किया जाए तो इन लक्ष्यों के लिए पर्याप्त फंड जमा करना आसान हो जाता है।
