बिजनेस

सोने का भाव आज का 14 नवंबर 2026: रेट में उलटफेर के बाद आज सुबह क्या है 24, 22, 18 कैरेट की ताजा कीमत

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 14 November 2026: छठ पूजा से पहले पटना, लखनऊ, दिल्ली-NCR समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है।

Image

सोने का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 14 November 2026 : सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज सुबह तक 0.39% बढ़कर यानी 525 रुपये तेजी के साथ 136750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 136225 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,37,310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,887.60 डॉलर प्रति औंस हो गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,40,900 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम रह गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,640 रुपये, 22 कैरेट की कीमत 1,27,100 रुपये, 18 कैरेट की कीमत 1,04,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है। साथ ही जानिए आपके शहर में कैरेट के हिसाब से ताजा रेट क्या है।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹138640₹127100₹104020
मुंबई₹138490₹126950₹103870
कोलकाता₹138490₹126950₹103870
चेन्नई₹138490₹126950₹103900
पटना₹138540₹127000₹103920
लखनऊ₹138640₹127100₹104020
मेरठ₹138640₹127100₹104020
कानपुर₹138640₹127100₹104020
अयोध्या₹138640₹127100₹104020
अलीगढ़₹138640₹127100₹104020
मुरादाबाद₹138640₹127100₹104020
मिर्जापुर₹138640₹127100₹104020
झांसी₹138640₹127100₹104020
मथुरा₹138640₹127100₹104020
गोरखपुर₹138640₹127100₹104020
बरेली₹138640₹127100₹104020
प्रयागराज₹138640₹127100₹104020
वाराणसी₹138640₹127100₹104020
आगरा₹138640₹127100₹104020
गाजियाबाद₹138640₹127100₹104020
नोएडा₹138640₹127100₹104020
गुरुग्राम₹138640₹127100₹104020
चंडीगढ़₹138640₹127100₹104020
जयपुर₹138640₹127100₹104020
लुधियाना₹138640₹127100₹104020
गुवाहाटी₹138490₹126950₹103870
जलगांव₹138490₹126950₹103870
इंदौर₹138540₹127000₹103920
भोपाल₹138540₹127000₹103920
सूरत₹138540₹127000₹103920
नागपुर₹138490₹126950₹103870
नासिक₹138540₹126980₹103900
बैंगलोर₹138490₹126950₹103870
अहमदाबाद₹138540₹127000₹103920
पुणे₹138490₹126950₹103870
वडोदरा₹138540₹127000₹103920
कटक₹138490₹126950₹103870
भुवनेश्वर₹138490₹126950₹103870
अमरावती₹138490₹126950₹103870
विशाखापत्तनम₹138490₹126950₹103870
मैसूर₹138490₹126950₹103870
विजयवाड़ा₹138490₹126950₹103870
कोयंबटूर₹138490₹126950₹103900
मंगलौर₹138490₹126950₹103870
मदुरै₹138490₹126950₹103900
रायपुर₹138490₹126950₹103870
बेलगाम₹138490₹126950₹103870
राजमुंदरी₹138490₹126950₹103870
हैदराबाद₹138490₹126950₹103870
दावनगेरे₹138490₹126950₹103870
बेल्लारी₹138490₹126950₹103870
सलेम₹138490₹126950₹103900
वेल्लोर₹138490₹126950₹103900
अमरावती₹138490₹126950₹103870
गुंटूर₹138490₹126950₹103870
नेल्लोर₹138490₹126950₹103870
काकीनाडा₹138490₹126950₹103870
तिरुपति₹138490₹126950₹103870
कडपा₹138490₹126950₹103870
अनंतपुर₹138490₹126950₹103870
वारंगल₹138490₹126950₹103870
निजामाबाद₹138490₹126950₹103870
खम्मम₹138490₹126950₹103870
बेरहामपुर₹138490₹126950₹103870
राउरकेला₹138490₹126950₹103870
राजकोट₹138540₹127000₹103920
वसई-विरार₹138540₹126980₹103900
औरंगाबाद₹138490₹126950₹103870
सोलापुर₹138490₹126950₹103870
भिवंडी₹138540₹126980₹103900
कोल्हापुर₹138490₹126950₹103870
लातूर₹138540₹126980₹103900
तिरुपुर₹138490₹126950₹103900
तिरुनेलवेली₹138490₹126950₹103900
त्रिची₹138490₹126950₹103900
संबलपुर₹138490₹126950₹103870
इरोड₹138490₹126950₹103900
कोच्चि₹138490₹126950₹103870
थाइन₹138490₹126950₹103870
अमृतसर₹138640₹127100₹104020
नागरकोइल₹138490₹126950₹103900
तिरुवनंतपुरम₹138490₹126950₹103870
तंजावुर₹138490₹126950₹103900
गोवा₹138490₹126950₹103870
करूर₹138490₹126950₹103900
कुंभकोणम₹138490₹126950₹103900
नमक्कल₹138490₹126950₹103900
धर्मपुरी₹138490₹126950₹103900
डिंडीगुल₹138490₹126950₹103900
तूतीकोरिन₹138490₹126950₹103900
कुड्डालोर₹138490₹126950₹103900
कांचीपुरम₹138490₹126950₹103900
कृष्णागिरी₹138490₹126950₹103900
विल्लुपुरम₹138490₹126950₹103900
कोविलपट्टी₹138490₹126950₹103900
तिरुवन्नामलाई₹138490₹126950₹103900
होसुर₹138490₹126950₹103900
कराइकुडी₹138490₹126950₹103900
पुदुक्कोट्टई₹138490₹126950₹103900
रामनाथपुरम₹138490₹126950₹103900
अम्बुर₹138490₹126950₹103900
कन्याकुमारी₹138490₹126950₹103900
नागपट्टिनम₹138490₹126950₹103900
विरुधुनगर₹138490₹126950₹103900
कल्लाकुरिची₹138490₹126950₹103900
पोलाची₹138490₹126950₹103900
अर्काट₹138490₹126950₹103900
पलानी₹138490₹126950₹103900
अरियालूर₹138490₹126950₹103900
मोहाली₹138640₹127100₹104020
परमाकुदी₹138490₹126950₹103900
पेरम्बलूर₹138490₹126950₹103900
जयनकोंडम₹138490₹126950₹103900
कोडईकनाल₹138490₹126950₹103900
ऊटी₹138490₹126950₹103900
रामेश्वरम₹138490₹126950₹103900
शिवगंगा₹138490₹126950₹103900
तिरुवरुर₹138490₹126950₹103900
त्रिशूर₹138490₹126950₹103870
पांडिचेरी₹138490₹126950₹103900
चित्रदुर्ग₹138490₹126950₹103870
गडग₹138490₹126950₹103870
बागलकोट₹138490₹126950₹103870
मंड्या₹138490₹126950₹103870
भद्रावती₹138490₹126950₹103870
कोलार₹138490₹126950₹103870
तुमकुर₹138490₹126950₹103870
कोल्लम₹138490₹126950₹103870
अलाप्पुझा₹138490₹126950₹103870
कोट्टायम₹138490₹126950₹103870
पलक्कड़₹138490₹126950₹103870
मलप्पुरम₹138490₹126950₹103870
कोझिकोड₹138490₹126950₹103870
कन्नूर₹138490₹126950₹103870
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव (14 नवंबर 2026)

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

दिवाली के बाद मांग में कमी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में शुक्रवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और यह 2,500 रुपये टूटकर 1,40,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना गुरुवार के 1,43,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) से 2,500 रुपये गिरकर शुक्रवार को 1,40,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 27.21 डॉलर यानी एक प्रतिशत बढ़कर 3,904.87 डॉलर प्रति औंस हो गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसमें तीन प्रतिशत की भारी गिरावट आई थी और यह 3,877.52 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था। इस दौरान सोने का भाव मनोवैज्ञानिक रूप से महत्वपूर्ण 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे आ गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत मामूली तेजी के साथ 1,36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 410 रुपये यानी 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,36,635 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,900.75 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि घरेलू बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। इसका कारण वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और दिवाली के त्योहार के बाद खुदरा मांग में कमी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद बिकवाली तेज हो गई कि वाशिंगटन को तेहरान के साथ शांति समझौते की जरुरत नहीं है। इससे तत्काल कूटनीतिक समाधान निकलने की उम्मीदें कमजोर हुईं। उन्होंने कहा कि निवेशक महंगाई के रुझान और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत पाने के लिए अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) और मुख्य पीपीआई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, दिसंबर में ब्याज दरों को लेकर फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों पर भी नजर रहेगी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर में अस्थिरता के कारण बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव आगे भी तेज बने रहने की आशंका है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों को भी समर्थन मिल रहा है। इससे महंगाई संबंधी चिंताएं बढ़ी हैं और अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से मौद्रिक नीति सख्त किए जाने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article