बिजनेस

Bajaj Finance Stock Split: स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू के बाद 90% की गिरावट दिखा रहा बजाज फाइनेंस का शेयर ! जान लीजिए जरूरी डिटेल

Bajaj Finance Share Price: भारत के सबसे बड़े नॉन-बैंकिंग कर्जदाताओं में से एक बजाज फाइनेंस लिमिटेड का शेयर सोमवार 16 जून को 90 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हालांकि ये गिरावट बिकवाली के कारण नहीं, बल्कि बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के एडजस्टमेंट के बाद शेयर में शुरू हुई ट्रेडिंग के चलते दिख रही है।

Image

बजाज फाइनेंस का शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बजाज फाइनेंस ने जारी किए बोनस शेयर
  • कंपनी ने किया स्टॉक स्प्लिट
  • आज दिख रही एडजस्टेड कीमत

Bajaj Finance Share Price: भारत के सबसे बड़े नॉन-बैंकिंग कर्जदाताओं में से एक बजाज फाइनेंस लिमिटेड का शेयर सोमवार 16 जून को 90 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हालांकि ये गिरावट बिकवाली के कारण नहीं, बल्कि बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के एडजस्टमेंट के बाद शेयर में शुरू हुई ट्रेडिंग के चलते दिख रही है। 10 बजे BSE पर बजाज फाइनेंस का शेयर 928.40 रु पर है। जबकि ये शुक्रवार को 9334.15 रु पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें -

बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट

मार्च तिमाही के नतीजों के साथ ही बजाज फाइनेंस ने रिकॉर्ड डेट पर हर एक शेयर के बदले चार बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की थी। इसके अलावा, बजाज फाइनेंस ने यह भी घोषणा की थी कि वह ₹2 (फेस वैल्यू) वाले एक शेयर को ₹1 (फेस वैल्यू) वाले दो शेयरों में विभाजित यानी स्प्लिट करेगा।

10 शेयर के हो गए 100 शेयर

शुक्रवार को बाजार बंद होने तक जिन शेयरधारकों के पोर्टफोलियो में बजाज फाइनेंस के शेयर थे, वे बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट का लाभ उठाने के एलिजिबल होंगे। उदाहरण के लिए, अगर किसी शेयरधारक के पास शुक्रवार के सत्र के अंत में बजाज फाइनेंस के 10 शेयर हैं, तो उसे बोनस के रूप में 40 शेयर (1 के लिए 4) मिलेंगे। इससे उसके शेयरों की संख्या 50 हो जाती है।

इसके अलावा, उन 50 शेयरों को दो हिस्सों में विभाजित किया जाएगा, जिससे कुल शेयरों की संख्या 100 हो जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article