बिजनेस

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन, जानें क्या है GMP और कितना हुआ सब्सक्राइब

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 22, 2023, 03:08 PM IST

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग ने अपने आईपीओ की कीमत ₹499 से ₹​​524 प्रति इक्विटी शेयर तय की है। दो दिनों की बोली के बाद आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस के मुताबिक, इसे निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Image

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन, जानें क्या है GMP और कितना हुआ सब्सक्राइब

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग लिमिटेड के 20 दिसंबर 2023 को खुले IPO का आज आखिरी दिन है। यानी यह आईपीओ आज शाम को बंद हो जाएगा। एयरोस्पेस कंपोनेंट और टर्बाइन निर्माता कंपनी आजाद इंजीनियरिंग ने अपने आईपीओ की कीमत ₹499 से ₹524 प्रति इक्विटी शेयर तय की है। दो दिनों की बोली के बाद आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ सब्सक्रिप्शन स्टेटस के मुताबिक, इसे निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस बीच, आजाद इंजीनियरिंग के शेयर ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति में कारोबार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स मुताबिक, आजाद इंजीनियरिंग के शेयर आज ग्रे मार्केट में ₹445 के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं।

आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी आज

आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ जीएमपी आज 375 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था । आईपीओ मूल्य बैंड के अपर प्राइस और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए, आजाद इंजीनियरिंग शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹ 899 प्रति शेयर है, जो आईपीओ कीमत ₹524 से 71.56% अधिक है।

आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस

बोली लगाने के तीसरे दिन दोपहर 1:00 बजे तक, सार्वजनिक निर्गम को 22.00 गुना सब्सक्राइब किया गया है जबकि इसके रिटेल हिस्से को 17.35 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इश्यू के NII हिस्से को 50.35 गुना सब्सक्राइब किया गया है जबकि इसके QIB हिस्से को 8.81 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article