बिजनेस

Awfis Space Solutions IPO: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी दिन, GMP में दिख रही इतनी तेजी

Awfis Space Solutions IPO: खुदरा निवेशक और गैर-संस्थागत निवेशक इस इश्यू का समर्थन करने में सबसे आगे रहे, जिन्होंने क्रमशः आवंटित कोटे से 21.08 गुना और 20.98 गुना शेयर खरीदे। निवेशकों ने योग्य संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 3.39 गुना शेयर खरीदे, जबकि कर्मचारियों के लिए अलग रखा गया हिस्सा 10.43 गुना सब्सक्राइब हुआ।

Image

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ का कितना चल रहा GMP

Photo : Times Now Digital

Awfis Space Solutions IPO: ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका है। आज सोमवार, 27 मई को यह आईपीओ बंद होने वाला है। यह बुधवार 22 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। 599 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री को 22-24 मई के दौरान 11.4 गुना अभिदान मिला, जिसमें निवेशकों ने 86.29 लाख इक्विटी शेयरों के आईपीओ आकार के मुकाबले 9.73 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे।

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ को कितना मिला सब्सक्रिप्शन

खुदरा निवेशक और गैर-संस्थागत निवेशक इस इश्यू का समर्थन करने में सबसे आगे रहे, जिन्होंने क्रमशः आवंटित कोटे से 21.08 गुना और 20.98 गुना शेयर खरीदे। निवेशकों ने योग्य संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 3.39 गुना शेयर खरीदे, जबकि कर्मचारियों के लिए अलग रखा गया हिस्सा 10.43 गुना सब्सक्राइब हुआ। आईपीओ में 128 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर जारी किए जाएंगे तथा ऊपरी प्राइस बैंड पर 470.93 करोड़ रुपये मूल्य के 1.22 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की जाएगी।

क्या करती है कंपनी

2014 में स्थापित, ऑफिस स्टार्ट-अप्स, एसएमई और बड़े निगमों के लिए वर्कस्पेस समाधान प्रदान करता है।

कब होगी ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ की लिस्टिंग

कंपनी 28 मई को आईपीओ शेयरों के आवंटन के आधार को अंतिम रूप देगी और इक्विटी शेयरों को 29 मई तक डीमैट खातों में जमा कर दिया जाएगा। शेयरों का कारोबार 30 मई से शेयर बाजार में शुरू होगा।

ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस आईपीओ का कितना चल रहा GMP

रिपोर्ट के मुताबिक ऑफिस के आईपीओ शेयरों ने ग्रे मार्केट में अच्छा प्रीमियम आकर्षित किया, जो ऊपरी मूल्य बैंड से लगभग 25-30 प्रतिशत प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि ग्रे मार्केट लिस्टिंग तक आईपीओ शेयरों में ट्रेडिंग के लिए एक अनौपचारिक मंच है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article