Evoq Remedies Promoter Shareholding: इवॉक रेमेडीज के प्रमोटरों ने ओपन मार्केट लेनदेन के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेची है। उसके बाद 12 जनवरी को इवॉक का शेयर बीएसई (BSE) पर 8.4% की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनी को बड़ा निर्यात ऑर्डर मिलने के ठीक बाद कंपनी के प्रमोटरों ने दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के 72 लाख शेयर बेच दिए। 10 जनवरी को कंपनी ने बताया कि इसे हाई क्वालिटी वाले फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट की सप्लाई करने वाली अमेरिका स्थित कंपनी मार्लेक्स फार्मा इंक से 136 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर कंपनी की मार्केट कैपिटल से छह गुना अधिक है। इसकी मार्केट कैपिटल मात्र 21.05 करोड़ रु है।
ये भी पढ़ें -
शेयर में लगा था अपर सर्किट
136 करोड़ रु का निर्यात ऑर्डर मिलने के बाद इवॉक रेमेडीज के शेयर में गुरुवार को 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया था। मगर प्रमोटरों की तरफ से शेयर बेचे जाने के चलते शुक्रवार को इसका शेयर गिर गया।
कंपनी को फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट्स की सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं। इनमें ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड एपीआई, लिसिनोप्रिल एपीआई पाउडर, मेटफॉर्मिन एपीआई और पाइपरसिलिन सोडियम स्टेरिल के अलावा कई अन्य प्रोडक्ट शामिल हैं।
प्रमोटरों ने कितने शेयर बेचे
एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, पहले दिन प्रमोटर भूमिष्ठ नरेंद्रभाई पटेल और पायल भूमिष्ठ पटेल ने 11.5 लाख शेयरों की बिक्री। वहीं दूसरे दिन, भूमिष्ठ नरेंद्रभाई पटेल ने 30.6 लाख शेयर बेचे। वहीं पायल भूमिष्ठ पटेल ने 18.5 लाख शेयर बेचे। कंपनी के शेयर ने बीएसई पर गुरुवार को 19.44 रु का स्तर छुआ था, जो इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर भी है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
