बिजनेस

Gold Loan Process: सोने की कीमतों में तेजी के बीच सरकार हुई सतर्क, हर गोल्ड लोन की होगी जांच

Gold Loan Process: वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने 27 फरवरी को एक पत्र में सभी सरकारी बैंकों से 1 जनवरी, 2022 के बाद दिए गए हर गोल्ड लोन अकाउंट को रिव्यू करने को कहा है।

Image

सरकार का गोल्ड लोन रिव्यू का निर्देश

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतों में तेजी
  • सरकार ने बैंकों को लिखा लेटर
  • गोल्ड लोन का रिव्यू करने को कहा

Gold Loan Process: हाल के दिनों में सोने के की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमत 67500 रु तक पहुंच गई। सोने की कीमतों में इस तेजी के बीच केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों को सोने की डेब्ट प्रोसेस (सोने के बदले लोन दिए जाने की प्रोसेस) की समीक्षा करने का आदेश दिया है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार सरकार और रेगुलेटर चिंतित हैं कि सोने की कीमतों में उछाल ने बैंकों को मौजूदा लोन के ऊपर टॉप-अप लोन देने के लिए प्रेरित किया होगा। वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने 27 फरवरी को एक पत्र में सभी सरकारी बैंकों से 1 जनवरी, 2022 के बाद दिए गए हर गोल्ड लोन अकाउंट को रिव्यू करने को कहा है।

ये भी पढ़ें -

क्या दिया गया है बैकों को निर्देश

सरकार ने कहा है कि गोल्ड लोन अकाउंट के संपार्श्विक (गिरवी) मूल्य की जांच करें, कलेक्शन चार्ज का विश्लेषण करें और देखें कि क्या कोई एवरग्रीनिंग (मौजूदा लोन चुकाने में होने वाली चूक को टालने के लिए नया लोन देना) हुई है।

कितनी है गोल्ड लोन की वैल्यू

यह सर्कुलर साल-दर-साल आधार पर गोल्ड लोन में बढ़ोतरी के मद्देनजर जारी किया गया है। सोने की कीमतों में 16.6% की तेजी की तुलना में गोल्ड लोन में 17% की वृद्धि हुई। 26 जनवरी तक के आंकड़ों के अनुसार सोने की ज्वेलरी के बदले दिए गए लोन की राशि 1.01 लाख करोड़ रुपये थी।

इसकी तुलना में, 7 मार्च को सोने की कीमतें 66,880 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थीं, जिन्होंने 67500 रु तक का लेवल छुआ है। वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि इसके सामने गोल्ड लोन पोर्टफोलियो के मामलों में नियमों की अनदेखी के मामले आए हैं।

आईआईएफएल फाइनेंस पर लगाई रोक

भारतीय रिज़र्व बैंक ने आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को गोल्ड लोन देने से रोक दिया है। हालांकि, आरबीआई ने अपने आदेश में कहा कि आईआईएफएल सामान्य कलेक्शन और रिकवरी प्रोसेस के जरिए अपने मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की सर्विस जारी रख सकती है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article