बिजनेस

Jio Pay Sound Box: अंबानी देंगे PhonePe-पेटीएम-गूगलपे को टक्कर, लॉन्च होगा जियो साउंडबॉक्स

Jio Pay Sound Box Launch Date: जियो साउंडबॉक्स की टेस्टिंग शुरू हो गई है। रिलायंस जियो के इस कदम से मुकेश अंबानी का ग्रुप बढ़ते डिजिटल पेमेंट सेक्टर में सीधे तौर पर पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसी दिग्गज कंपनियों से मुकाबला करेगा।

Image

जियो पे साउंड बॉक्स लॉन्च की तारीख

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • जियो लॉन्च करेगी साउंड बॉक्स
  • PhonePe-पेटीएम-गूगलपे से होगा मुकाबला
  • साउंड बॉक्स की टेस्टिंग हो गई है शुरू

Jio Pay Sound Box Launch Date: मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो टेलीकॉम सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी लगातार अपनी नई ऑफरिंग और इनोवेशन से मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही है। जियो के नए प्लान में जियो साउंडबॉक्स की लॉन्चिंग शामिल है। इसके साथ ही जियो UPI पेमेंट मार्केट में एंट्री करेगी। जियो साउंडबॉक्स अकसर रिटेल दुकानों में मौजूद Paytm साउंडबॉक्स के जैसा एक गैजेट है। कंपनी का मौजूदा Jio Pay ऐप इस नए गैजेट के लिए फाउंडेशन के तौर पर काम करेगा। इससे Jio Pay का कारोबार बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें -

हो गई है साउंडबॉक्स की शुरुआत

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, जियो साउंडबॉक्स की टेस्टिंग शुरू हो गई है। रिलायंस जियो के इस कदम से मुकेश अंबानी का ग्रुप बढ़ते डिजिटल पेमेंट सेक्टर में सीधे तौर पर पेटीएम, फोनपे और गूगल पे जैसी दिग्गज कंपनियों से मुकाबला करेगा।

ये है जियो की प्लानिंग

Jio की प्लानिंग दुकानदारों को आकर्षक बेनेफिट देकर अपनी डील को बेहतर बनाने का है, जिससे संभावित रूप से इसकी अपील और स्वीकार्यता बढ़ेगी। यानी अधिक से अधिक रिटेल दुकानदार इसकी तरफ आकर्षित होंगे।

डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बढ़ेगा मुकाबला

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार यूपीआई पेमेंट में जियो की एंट्री एक महत्वपूर्ण मौके पर होने जा रही है। दरअसल हाल ही में पेटीएम पेमेंट बैंक को झटका लगा है। इस पर कई प्रतिबंध लगे हैं, जो इसकी यूपीआई सेवाओं तक लागू नहीं हैं। जियो के रणनीतिक कदम से डिजिटल पेमेंट सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

यूपीआई पेमेंट मार्केट में जियो की एंट्री को डायवर्सिफिकेशन और मार्केट में लीडरशिप की दिशा में एक फुल प्लान कदम माना जा रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article