UP Ration Card List 2022: अगर आप उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में रहते हैं और आप भी राशन कार्ड धारक हैं तो ये खबर आपके काम की है। यूपी राशन कार्ड (UP Ration card) उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक दस्तावेज होते हैं।
क्या है राशन कार्ड?
राशन कार्ड उन लोगों को प्रदान किए जाते हैं, जो नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट (NFSA) के तहत पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम (PDS) के माध्यम से सब्सिडी पर अनाज खरीदने के लिए पात्र हैं। राशन कार्ड सदस्यों के आधार पर परिवार को प्रदान किए जाते हैं।
क्या है वन नेशन वन राशन कार्ड? (What is One Nation One Ration Card)
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड (ONORC) लॉन्च की थी। यह लोगों को रियायती दरों पर अनाज, चावल और गेहूं का आटा उपलब्ध कराने में मदद करता है। कोरोना काल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'वन नेशन वन राशन कार्ड' योजना की घोषणा की थी। इसके तहत सभी लाभार्थी पूरे देश में किसी भी पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन दुकान से रियायती दरों पर भोजन खरीद सकते हैं।

