Maggi price Hike: मैगी का स्वाद पाने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा दाम, छोटा पैक अब हुआ इतने का 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2022, 10:19 PM IST

Maggi price increased:नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, बढ़े हुए दाम सोमवार से लागू भी कर दिए गए हैं।

Maggi price Hike: मैगी का स्वाद पाने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा दाम, छोटा पैक अब हुआ इतने का 

Maggi price Hike in India: नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है यानी अब इसके लिए 12 रुपए की जगह 14 रुपये देने होंगे, नेस्ले ने चाय, कॉफी और दूध की कीमतें भी बढ़ा दी हैं कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं।

नेस्ले और HUL ने अपने कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा कर दिया, बताया जा रहा है कि नेस्ले ने मैगी की कीमतों में 9 से 16 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है।

बताया जा रहा है कि बढ़े हुए दाम सोमवार से लागू भी कर दिए गए हैं, दाम बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 की जगह 14 रुपये चुकाने होंगे वहीं 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत तीन रुपये बढ़ा दी गई है, इसके साथ ही मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 की जगह 105 रुपये देने होंगे।

नेस्ले ने एक लीटर वाले ए-प्लस दूध की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं अब इसके लिए 75 की जगह 78 रुपये देने होंगे वहीं नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम 3 से 7 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं।

Bru की कीमतों में 3 से 7 फीसदी तक का इजाफा हो गया है इसके अलावा ब्रू गोल्ड कॉफी के जार की कीमत में 3 से 4 फीसदी का इजाफा हुआ है।

End of Article