PM Kisan Yojana 11th Installment Status: जल्द आएगी 11वीं किस्त! लाभार्थियों की लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 04:38 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Kist/Installment Beneficiary List, Status Online: किसान इस बात का ध्यान रखें कि पीएम किसान रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है।

PM Kisan Yojana 11th Installment Status: जल्द आएगी 11वीं किस्त! लाभार्थियों की लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 11th Kist/Installment Status Online: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) केंद्र सरकार की योजना (Government Scheme) है, जो पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये का भुदतान किया जाता है। हर चार महीने में देश के अन्नदाताओं को 2,000 रुपये की किस्त दी जाती है।

1 जनवरी को मिली थी 10वीं किस्त 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने साल 2018 में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी और अब तक कई पात्र किसान इस सरकारी स्कीम का लाभ उठा चुके हैं। 1 जनवरी 2022 को पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को उनकी 10वीं किस्त मिल गई। किस्त सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की गई।

साल में कब-कब मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ?
पीएम किसान योजना की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ' पीएम-किसान योजना के तहत, सभी पात्र किसानों के हर चार महीने में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यानी तीन समान किस्तों में हर परिवार 6000 रुपये का वित्तीय लाभ होता है। अब किसानों को 11वीं किस्त (PM Kisan Yojana 11th Installment) का इंतजार है। ऐसे में आप पहले ही जान लें कि आपको 11वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।

पीएम किसान लाभार्थी सूची को कैसे करें चेक? (PM Kisan Yojana Beneficiary List 2022)

  1. सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएं।
  2. 'किसान कॉर्नर' में 'Beneficiary List' बटन पर क्लिक करें।
  3. अब स्टेटस, जिला, उप-जिला, ब्लॉक, गांव दर्ज करें और 'रिपोर्ट प्राप्त करें' बटन पर क्लिक करें।
  4. अब पीएम किसान लाभार्थी की स्थिति प्रदर्शित की जाएगी।
End of Article