Reliance AGM : रिलायंस एजीएम में पहली बार बोलीं नीता अंबानी, कहा- देशभर में पहुंचाएंगे कोरोना की वैक्सीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2020, 08:17 PM IST

Reliance 43rd AGM : रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रिलायंस की एजीएम को संबोधित किया है और अपने विजन के बारे में बताया।

Reliance AGM : रिलायंस एजीएम में पहली बार बोलीं नीता अंबानी, कहा- देशभर में पहुंचाएंगे कोरोना की वैक्सीन

RIL 43rd AGM : देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज (15 जुलाई) 43वीं सालाना आम बैठक (Annual General Meeting) हुई। में कंपनी चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कही बड़ी घोषाएं की। इस एजीएम को रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने पहली बार संबोधित किया। उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर पहली बार एजीएम को संबोधित किया। उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन के बारे में बात करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षो में फाउंडेशन ने देश में तीन करोड़ 60 लाख लोगों की जिंदगी में बदलाव लाया है। उन्होंने कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर भी बड़ी बात कही।

कोरोना की वैक्सीन हर जरूरत मंद तक पहुंचाएंगे

नीता अंबानी ने कहा कि जैसे ही कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी इसको हम स्वयंसेवक के तौर पर डिजिटिल डिस्ट्रिब्यूशन और सप्लाई चेन के जरिए देश के हर कोने में पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के समय, हमने मुंबई में भारत का पहला 100-बेड वाला स्पेशल कोरोना वायरस अस्पताल स्थापित किया वह भी सिर्फ दो सप्ताह में। हमारे डॉक्टर और नर्स साथी भारतीयों की सेवा का निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। जब महामारी फैली तो सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक थी पीपीई किट की कमी। हमने रिकॉर्ड समय में हर दिन 1 लाख से अधिक पीपीई और N95 मास्क का उत्पादन करने के लिए अपनी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं में जरूरी बदलाव किए।

मिशन अन्ना सेवा दुनिया में सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम 

नीता अंबानी ने भरोसा दिलाया कि जब भी कोरोना की वैक्सीन बनेगी उसको देश के हर जरूरत मंद तक पहुंचाने का काम रिलायंस करेगा। शेयरहोल्डर्स से मिशन अन्न सेवा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, मिशन अन्ना सेवा के जरिए से, हमने देश भर में हाशिए पर रहने वाले समुदायों, रोज कमाने खाने वालों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को 5 करोड़ से अधिक भोजन प्रदान किए हैं। हमें खुशी है कि मिशन अन्ना सेवा दुनिया में कहीं भी एक कॉरपोरेट फाउंडेशन द्वारा किया गया सबसे बड़ा भोजन वितरण कार्यक्रम बन गया है।

भारत में ओलंपिक गेम्स हो ये मेरा सपना

साथ ही नीता अंबानी ने कहा, भारत में ओलंपिक खेलों को लेकर आना मेरा सपना है। मैं भारत के एथलीट को विश्व स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखना चाहती हूं। नीता अंबानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य हैं। जमीनी स्तर पर खिलाड़ी तैयार करने के लिए नीता अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस फाउंडेशन कई शैक्षिक और खेल प्रोजेक्ट चलाता है, जिससे लाखों बच्चे जुड़े हुए हैं।

End of Article