नए साल से लागू होगा नया नियम, इस देश में कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ साढ़े चार दिन करना होगा काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2021, 05:02 PM IST

UAE: संयुक्त अरब अमीरात में अब कर्मचारियों को एक हफ्ते में पांच की जगह साढ़े चार दिन काम करना होगा। शुक्रवार की दोपहर से वीकऑफ शुरू होगा और शनिवार व रविवार तक रहेगा।

नए साल से लागू होगा नया नियम, इस देश में कर्मचारियों को हफ्ते में सिर्फ साढ़े चार दिन करना होगा काम

UAE: कर्मचारियों के लिए वीकऑफ सबसे सुकून देने वाला दिन होता है। भारत में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को हफ्ते में दो छुट्टियां देती हैं, लेकिन कई कंपनियों में सिर्फ एक वीकऑफ ही मिलता है। वहीं दूसरी ओर युनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने एक नई शुरुआत की है। यूएई में एक जनवरी से एक हफ्ते में पांच के बजाय साढ़े चार दिन काम करना होगा। यानी एक हफ्ते में कर्मचारियों को साढ़े चार दिन काम करना होगा और उन्हें ढाई दिन की छुट्टी मिलेगी। ऐसा करने वाला यूएई दुनिया का पहला देश बन गया है। 

ये है नया शेड्यूल
संयुक्त अरब अमीरात ने प्रोडक्शन में सुधार लाने के लिए ऐसा कर्मचारी-अनुकूल परिवर्तन करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। यूएई सरकार के मीडिया कार्यालय ने कहा कि नए शेड्यूल के तहत, सोमवार से गुरुवार तक काम का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक होगा, इसके बाद शुक्रवार को सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक आधे दिन के लिए काम करना होगा। नए नियम के तहत शनिवार और रविवार को पूरे दिन की छुट्टी रहेगी।

शुक्रवार को वर्क फ्रॉम होम का मिलेगा विकल्प
सरकार ने कहा कि, 'प्रोडक्शन को बढ़ावा देने और वर्क लाइफ बैलेंस में सुधार के लिए यह नियम 1 जनवरी 2022 से शुरू होगा। घोषणा के अनुरूप, सरकार ने कहा कि अब से शुक्रवार को दोपहर 1.15 बजे के बाद प्रार्थनाएं की जाएंगी। इसके अलावा, कर्मचारियों के पास शुक्रवार को फ्लेक्सिबल काम के घंटे और घर से काम (work from home) करने का भी होगा।

माना जा रहा है कि सरकार ने वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाने के मद्देनजर काम करने के शेड्यूल को अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों के आसपास रखा है। नई प्रणाली पहले सभी फेडरल सरकारी संस्थाओं में लागू की जाएगी, स्कूल, कॉलेज और निजी संस्थानों से इसका पालन करने की उम्मीद है।

End of Article