LPG Cylinder Prices, 01 Dec 2021: दिसंबर के पहले ही दिन लगा जोर का झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 1, 2021, 11:22 AM IST

LPG Cylinder Price Today, 01 December 2021: 1 दिसंबर 2021 को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। इसमें 100.50 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

LPG Cylinder Prices, 01 Dec 2021: दिसंबर के पहले ही दिन लगा जोर का झटका, महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, जानिए कीमत

LPG Cylinder Price Today, 01 December 2021: आज दिसंबर महीने के पहले दिन महंगाई का बड़ा झटका लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह इजाफा सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर (commercial cylinder) में हुआ है। 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 100.50 रुपये का इजाफा किया।

इतनी हुई कीमत (LPG Cylinder Price)
दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 2,101 रुपये होगी, जो पहले 2000.50 रुपये थी। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 101 रुपये बढ़कर 2,174.5 रुपये हो गई। पहले इसकी कीमत 2073.5 रुपये थी। मुंबई में इसका दाम 2,051 रुपये हो गया है। पहले इसकी कीमत 1,950 रुपये थी। वहीं, चेन्नई में 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2,234.50 रुपये हो गई है, जो पहले कीमत 2,133 रुपये थी।

इतनी है घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत
हालांकि राहत की बात यह है कि पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा घरेलू एलपीजी सिलेंडर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है, जबकि 5 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत 502 रुपये है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम के बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 926 रुपये, मुंबई में 899.50 रुपये और चेन्नई में 915.50 रुपये है।

कैसे चेक करें एलपीजी की कीमत? (How to Check LPG prices)
एलपीजी सिलेंडर की कीमत जानने के लिए आपको तेल विपणन कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे हर महीने नई दरें जारी करती हैं। आप अपने शहर के गैस सिलेंडर की कीमत (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) लिंक पर चेक कर सकते हैं।

End of Article