Janmashtami Holiday 2022 Date: 18 या 19 अगस्त, कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2022, 10:42 AM IST

Krishna Janmashtami Holiday 2022 Date (जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी कब है 2022): इस हफ्ते पूरे भारत में जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में जान लें कि त्योहार के चलते बैंक किस दिन बंद रहेंगे।

Janmashtami Holiday 2022 Date: 18 या 19 अगस्त, कब है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सरकारी छुट्टी?
Photo Credit: BCCL

Krishna Janmashtami Holiday 2022 Date (जन्माष्टमी की सरकारी छुट्टी कब है 2022): श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया जाता है। इस दिन हर जगह उत्साह से नाच-गाना होता है। भक्त भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त और 19 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आपको इस बात की कंफ्यूजन है कि जन्माष्टमी की छुट्टी किस दिन होगी, तो ये खबर जरूर पढ़ें।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार जन्माष्टमी के मौके पर कुछ राज्यों में 18 अगस्त 2022 को बैंक बंद (Bank Holiday List) रहेंगे, तो कुछ राज्यों में 19 अगस्त 2022 को बैंकों की छुट्टी है। इसके बाद 20 अगस्त को श्री कृष्ण अष्टमी (Krishna Ashtami) पर बैंकों की छुट्टी है। 

तारीख राज्य अवसर
18 अगस्त 2022 कानपुर, देहरादून, भुवनेश्वर और लखनऊ जन्माष्टमी
19 अगस्त 2022 अहमदाबाद, गंगटोक, चंडीगढ़, चेन्‍नई, जम्मू, जयपुर, पटना, भोपाल, रांची, रायपुर, श्रीनगर, शिमला और शिलांग जन्माष्टमी (श्रवण वड-8) / कृष्ण जयंती
20 अगस्त 2022 हैदराबाद श्री कृष्ण अष्टमी

शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं
उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के दिन भारतीय शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कारोबार होता रहेगा। निवेशक श्री कृष्ण के जन्म उत्सव पर भी शेयर खरीद और बेच सकते हैं।

मालूम हो कि हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म रात को 12 बजे हुआ था। ऐसे में जन्माष्टमी 18 अगस्त 2022 को होगी। लिकेन कुछ लोगों का मानना है कि 19 अगस्त को पूरे दिन अष्टमी तिथि होगी। उदयातिथि के अनुसार 19 अगस्त 2022 को जनमाष्टमी मनाई जाएगी।

End of Article