Gold and Silver Rate Today, 18 July 2022: सोमवार को सोने की कीमत (Gold price) में तेजी रही। चांदी के दाम (Silver price) में भी तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना वायदा करीब 0.45 फीसदी यानी 223 रुपये की तेजी के साथ 50,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी की वायदा कीमत 0.67 फीसदी या 370 रुपये की तेजी के साथ 55,957 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।
यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) द्वारा इस हफ्ते के अंत में अपनी नीति बैठक में दरों में 25 बीपीएस की वृद्धि की उम्मीद है। सोने को मुद्रास्फीति के बचाव के रूप में देखा जाता है।
पिछले सत्र में इतनी थी सबसे शुद्ध सोने की कीमत
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion and Jewellers Association) के मुताबिक, हाजिर बाजार में शुक्रवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 50,403 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 54,767 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 79.79 के स्तर पर खुला
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो आज वहां सोना सस्ता हुआ है और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। गोल्ड 0.13 फीसदी नीचे 1704 डॉलर पर पहुंच गया है। चांदी 2.02 फीसदी ऊपर 18.59 डॉलर पर पहुंच गया। तांबा भी महंगा हुआ है। यह 0.70 फीसदी ऊपर 323 डॉलर पर आ गया। जिंक और एल्युमिनियम की कीमत गिरावट के साथ क्रमश: 2875 डॉलर और 2337 डॉलर हो गई।

